1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: नागपुर की एक फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई लोगों के मारे जाने की खबर

महाराष्ट्र: नागपुर की एक फैक्ट्री में ब्लास्ट, कई लोगों के मारे जाने की खबर

 Reported By: Yogendra Tiwari, Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Dec 17, 2023 11:12 am IST,  Updated : Dec 17, 2023 11:32 am IST

नागपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार ने बताया कि घटना के वक्त कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग की जा रही थी। तभी यह ब्लास्ट हो गया।

नागपुर की एक फैक्ट्री में ब्लास्ट- India TV Hindi
नागपुर की एक फैक्ट्री में ब्लास्ट Image Source : INDIA TV

नागपुर: नागपुर से 55 किलोमीटर दूर बाजार गांव में सोलर एक्सप्लोसिव कंपनी में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में 9 लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि जब ब्लास्ट हुआ तब कास्ट बूस्टर प्लांट में पैकिंग की जा रही थी।

ब्लास्ट के बाद ढह गया इमारत का एक हिस्सा 

नागपुर ग्रामीण के एसपी ने बताया कि मृतकों का सही आंकड़ा अभी बताया नहीं जा सकता है। दुर्घटनास्थल से चार घायलों को निकाला गया है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा अभी भी कई लोग अंदर फंसे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि ब्लास्ट इतना जोरदार था कि इमारत का एक हिस्सा ढह गया। 

दुर्घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया जा रहा

उन्होंने बताया कि इमारत के अंदर ब्लास्ट हुआ और वहां आग लग गई। इसके बाद बिल्डिंग गिरने लगी, जिसके मलबे में लोग फंस गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि यह ब्लास्ट की वजह अभी सामने नहीं आई है। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि ब्लास्ट के बाद कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी थी। 

खबर अपडेट हो रही है 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।