1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. उद्धव ठाकरे की तारीफ करते हुए बोलीं BJP विधायक- अच्छा काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री

उद्धव ठाकरे की तारीफ करते हुए बोलीं BJP विधायक- अच्छा काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 23, 2021 12:36 pm IST,  Updated : Sep 23, 2021 12:36 pm IST

महाराष्ट्र में बीजेपी की विधायक मंदा म्हात्रे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तारीफ करते हुए कहा कि वह राज्य में ‘‘अच्छा काम कर रहे हैं’’...

uddhav thackeray- India TV Hindi
उद्धव ठाकरे की तारीफ करते हुए बोलीं BJP विधायक- अच्छा काम कर रहे हैं मुख्यमंत्री Image Source : PTI

ठाणे: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक मंदा म्हात्रे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तारीफ करते हुए कहा कि वह राज्य में ‘‘अच्छा काम कर रहे हैं’’। राज्य में विपक्षी दल की विधायक ने बुधवार को नवी मुंबई में पत्रकारों से यह भी कहा कि जब भी विपक्षी पार्टी समेत कोई भी व्यक्ति किसी भी काम के लिए ठाकरे से संपर्क करता है तो वह ध्यान से उसकी बात सुनते हैं और उपयोगी सलाह देते हैं। म्हात्रे ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि ठाकरे ने नवी मुंबई में एक सुपर स्पैशेलिटी अस्पताल की मंजूरी दे दी है जिससे नागरिकों को काफी मदद मिलेगी। नवी मुंबई के बेलापुर से विधायक ने कहा, ‘‘जब मुख्यमंत्री हमारी परियोजनाओं में सहायता करते हैं तो यह क्यों न कहा जाए कि वह अच्छा काम कर रहे हैं।’’

जब यह कहा गया कि भाजपा ठाकरे की आलोचना करती है, तो विधायक ने कहा, ‘‘एक मुख्यमंत्री पूरे राज्य के लिए होता है। राज्य के नेता के तौर पर उन्हें महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ते हैं। अगर हम कहते हैं कि वह अच्छा काम कर रहे हैं तो इसमें गलत क्या है।’’

गौरतलब है कि म्हात्रे महाराष्ट्र में भाजपा की उन 12 महिला विधायकों में से एक हैं जिन्होंने बुधवार को ठाकरे को पत्र लिखकर राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जतायी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।