1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र कांग्रेस को लगने जा रहा तगड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष कुणाल पाटिल भाजपा में होंगे शामिल

महाराष्ट्र कांग्रेस को लगने जा रहा तगड़ा झटका, कार्यकारी अध्यक्ष कुणाल पाटिल भाजपा में होंगे शामिल

 Reported By: Dinesh Mourya, Edited By: Avinash Rai
 Published : Jul 01, 2025 08:15 am IST,  Updated : Jul 01, 2025 08:15 am IST

महाराष्ट्र कांग्रेस को एक बार फिर झटका लगने जा रहा है। दरअसल दो बार के विधायक और कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष कुणाल पाटिल आज दोपहर 2 बजे भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

Maharashtra Congress is going to get a big shock working president Kunal Patil will join BJP- India TV Hindi
कुणाल पाटिल भाजपा में होंगे शामिल Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लगने जा रहा है। दरअसल महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और दो बार के विधायक रह चुके कुणाल पाटिल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। बता दें कि कुणाल पाटिल धुले ग्रामीण विधानसभा सीट से 2 बार के विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में महाराष्ट्र कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। कुणाल पाटिल का परिवार पिछले 75 सालों से कांग्रेस से जुड़ा हुआ है। कुणाल पाटिल के दादा सांसद रह चुके हैं और उनके पिता 7 बार विधायक थे। कुणाल पाटिल को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। पिछले साल महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी कुणाल पाटिल के घर भी गए थे।

कांग्रेस के कुणाल पाटिल ने दिया झटका

हालांकि अब कुणाल पाटिल आज दोपहर 2 बजे भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। इसे लेकर कुणाल का कहना है कि अब कांग्रेस का जनता से जुड़ाव कम हो गया है। हाल के वर्षों में कांग्रेस ने उत्तर महाराष्ट्र को पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है। उन्हें कांग्रेस से कोई शिकायत नहीं है लेकिन अपने राजनीतिक भविष्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कांग्रेस पार्टी को छोड़ने का फैसला किया है। बता दें कि कुणाल पाटिल आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

दिल्ली तक पहुंचा मुंबई कांग्रेस का विवाद

इतना ही नहीं, कांग्रेस पार्टी में इन दिनों हर फ्रंट पर विवाद देखने को मिल रहा है। इस बीच मुंबई कांग्रेस का झगड़ा भी दिल्ली तक पहुंच चुका है। दरअसल बीएमसी चुनाव समिति में शामिल न किए जाने से नाराज मुंबई कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड के कथित मनमानी रवैये की जानकारी कांग्रेस नेताओं द्वारा मल्लिकार्जुन खरगे को दी गई। इसके बाद कांग्रेस आलाकमान ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ को आदेश दिया कि बीएणसी चुनाव समिति में वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया जाए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।