1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में मिले कोरोना वायरस के 2234 नए केस, 6053 हुए डिस्चार्ज

महाराष्ट्र में मिले कोरोना वायरस के 2234 नए केस, 6053 हुए डिस्चार्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 21, 2020 09:59 pm IST,  Updated : Dec 21, 2020 09:59 pm IST

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 2,234 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 18,99,352 पहुंच गई है।

महाराष्ट्र में मिले कोरोना वायरस के 2234 नए केस, 6053 हुए डिस्चार्ज- India TV Hindi
महाराष्ट्र में मिले कोरोना वायरस के 2234 नए केस, 6053 हुए डिस्चार्ज Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 2,234 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 18,99,352 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण से और 55 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अभी तक कुल 48,801 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हुई है। 

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 6,053 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। राज्य में अभी तक कुल 17,89,958 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में स्वस्थ होने की दर 99.24 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.57 प्रतिशत है।

वहीं, अगर पूरे देश की बात करें तो भारत में एक दिन में कोविड-19 के 24,337 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,00,55,560 हो गए, जिनमें से 96 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 333 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,45,810 हो गई। आंकड़ों के अनुसार अभी तक 96,06,111 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.53 प्रतिशत हो गई। 

वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार 15 दिनों से उपचाराधीन लोगों की संख्या चार लाख से कम है। अभी कुल 3,03,639 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 3.02 प्रतिशत है। 

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 20 दिसम्बर तक 16,20,98,329 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 9,00,134 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।