1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2498 नए केस, 50 मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2498 नए केस, 50 मरीजों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 28, 2020 09:17 pm IST,  Updated : Dec 28, 2020 09:17 pm IST

महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 2,498 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,22,048 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2498 नए केस, 50 मरीजों की मौत- India TV Hindi
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 2498 नए केस, 50 मरीजों की मौत Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 2,498 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,22,048 हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में दिन के दौरान संक्रमण से 50 मौतें हुईं, जिससे राज्य में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 49,305 हो गई। उपचार के बाद कुल 4,501 रोगियों को छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 18,14,449 हो गई। राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या अब 57,159 है। 

वहीं, अगर पूरे देश की बात करें तो भारत में एक दिन में कोविड-19 के 20,021 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर सोमवार को 1,02,07,871 हो गए, जिनमें से 97.82 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 279 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,47,901 हो गई। 

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 279 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 66 लोग, पश्चिम बंगाल के 29 और केरल के 25 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में वायरस से अभी तक 1,47,901 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 49,255, तमिलनाडु के 12,069 , कर्नाटक के 12,062 ,दिल्ली के 10,453, पश्चिम बंगाल के 9,598, उत्तर प्रदेश के 8,306 , आंध्र प्रदेश के 7,094 और पंजाब के 5,299 लोग थे। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मामलों में मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। आंकड़ों के अनुसार 97,82,669 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.83 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। देश में लगातार सातवें दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी कुल 2,77,301 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.72 प्रतिशत है। 

भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। 

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 27 दिसम्बर तक कुल 16,88,18,054 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 7,15,397 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।