1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra Covid Update: महाराष्ट्र में कोरोना ने फिर डराया, बीते 24 घंटे में 2,678 नए केस, 8 मरीजों की मौत

Maharashtra Covid Update: महाराष्ट्र में कोरोना ने फिर डराया, बीते 24 घंटे में 2,678 नए केस, 8 मरीजों की मौत

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Jul 07, 2022 09:02 pm IST,  Updated : Jul 07, 2022 09:02 pm IST

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट बी.ए.2.75 के 20 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 79,95,729 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,47,964 तक पहुंच गया है।

Covid Test- India TV Hindi
Covid Test Image Source : PTI

Highlights

  • अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 79,95,729 हुई
  • महाराष्ट्र में मृतकों का आंकड़ा 1,47,964 तक पहुंच गया है
  • ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट बी.ए.2.75 के 20 नए मामले भी सामने आए

Maharashtra Covid Update: महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,678 नए मामले मिले और आठ मरीज़ों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य में ओमिक्रॉन के सब वेरिएंट बी.ए.2.75 के 20 नए मामले भी सामने आए हैं। बी.ए.2.75 वेरिएंट के नए मामले नागपुर मंडल में पाए गए, जिसमें नागपुर, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और वर्धा जिला शामिल हैं। ये मामले 15 जून से 5 जुलाई के बीच लिए गए नमूनों की जांच से सामने आए।

अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 79,95,729 हुई

राज्य में बी.ए.2.75 वेरिएंट के नए मामलों के साथ ही कुल मामले बढ़कर 30 हो गए। गुरुवार को सामने आए बी.ए.2.75 वेरिएंट के नए मामलों में 11 पुरुष और नौ महिलाएं हैं। हालांकि, इन सभी संक्रमितों ने कोरोना-रोधी टीके की खुराक ले रखी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि ये सभी मरीज़ या तो बिना लक्षण वाले या हल्के लक्षण वाले थे और ये सभी बीमारी से उबर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 79,95,729 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,47,964 तक पहुंच गया है।

मुंबई में कोरोना के 540 नए केस
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार को कोविड-19 के 540 मामले मिले, दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। नासिक में संक्रमण के 71 नए मामले मिले। राज्य में इस समय कोविड-19 के 19,413 उपचाराधीन मरीज़ मौजूद हैं और मृत्यु दर 1.85 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले एक दिन में 3,238 मरीज़ संक्रमण मुक्त हुए जिसके साथ ही राज्य में अब तक बीमारी से उबर चुके मरीजों की संख्या बढ़कर 78,28,352 हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।