1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: सोशल मीडिया पोस्ट का विरोध किया तो कर दी दलित लड़के की पिटाई, 12 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र: सोशल मीडिया पोस्ट का विरोध किया तो कर दी दलित लड़के की पिटाई, 12 लोग गिरफ्तार

 Published : May 21, 2023 11:01 am IST,  Updated : May 21, 2023 11:03 am IST

खड़कपाडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि किशोर ने पोस्ट डालने वालों से उन्हें हटाने को कहा तो उसकी उनसे बहस हो गई।

Maharashtra - India TV Hindi
12 लोग गिरफ्तार Image Source : प्रतीकात्मक तस्वीर

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट को लेकर आपत्ति जताने के लिए 17 साल के दलित किशोर की पिटाई करने के आरोप में शनिवार को 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। खाना पहुंचाने वाली एक कंपनी में काम करने वाले इस दलित किशोर को दो दिन पहले बुद्ध पूर्णिमा के संबंध में इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट दिखे जो उसे आपत्तिजनक लगे। 

खड़कपाडा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि किशोर ने पोस्ट डालने वालों से उन्हें हटाने को कहा तो उसकी उनसे बहस हो गई। पुलिस ने बताया कि अगले दिन कुछ लोग किशोर के काम करने की जगह पर पहुंचे, उसे अपने साथ खींच कर जंगल में ले गए। इसके बाद उन्होंने उसके कपड़े उतार कर पिटाई की और फिर सड़क पर घुमाया। 

उन्होंने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी डाला। अधिकारी ने बताया कि किशोर की शिकायत पर मामला दर्ज कर 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। (इनपुट: भाषा) 

ये भी पढ़ें:

यूपी: पुलिस हिरासत में वकील की मौत होने से मचा हड़कंप, चौकी प्रभारी समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज

पुण्यतिथि विशेष: अगर सोनिया से नहीं होती राजीव गांधी की शादी तो ये लड़की बनती उनकी पत्नी! जानें ये दिलचस्प किस्सा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।