1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मां की तेरहवीं के लिए बालियां देने से मना करने पर पति ने पत्नी की हत्या, मामला उजागर होते ही हुआ फरार

मां की तेरहवीं के लिए बालियां देने से मना करने पर पति ने पत्नी की हत्या, मामला उजागर होते ही हुआ फरार

 Published : Nov 20, 2022 10:08 pm IST,  Updated : Nov 20, 2022 10:09 pm IST

पुलिस अधिकारी ने कहा कि घर से शव की दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों को इस घटना के बारे में पता चला। पुलिस ने बताया कि उसके बेटे ने पूरे मामले की जानकारी दी।

महाराष्ट्र में अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी- India TV Hindi
महाराष्ट्र में अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी Image Source : FILE PHOTO

महाराष्ट्र में युवक ने मां की तेरहवीं के दिन ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। युवक ने अपनी मां के लिए कान की बाली मांगी तो पत्नी ने मना कर दिया, जिसके कारण पति ने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या करने पर उतारू हो गया। अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद से आरोपी पति फरार हो गया है। 

मां की कुछ दिन पहले ही हत्या हुई 

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पेल्हार पुलिस थाने के निरीक्षक महेंद्र शेलार ने कहा कि आरोपी व्यक्ति की मां की कुछ दिन पहले मृत्यु हो गई थी और उसने अंतिम संस्कार करने के लिए अपनी पत्नी के गहने गिरवी रख दिए थे। 

पत्नी की गला घोंट दी
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘फिर व्यक्ति ने 13वें दिन की रस्मों के लिए अपनी पत्नी को कान की बालियां देने को कहा, जो उसके पास मौजूद आखिरी आभूषण था। पत्नी के इनकार करने पर व्यक्ति ने शनिवार को उसका गला घोंट कर हत्या कर दी और घर से फरार हो गया। ’’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घर से शव की दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों को इस घटना के बारे में पता चला।

पुलिस ने बताया कि उसके बेटे ने पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद पूरा मामले का उजागर हुआ। उन्होंने कहा कि दंपति के 14 वर्षीय बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।