1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: लातूर में 22 साल के युवक ने टीचर को चाकू से गोदकर मार डाला, श्मशान घाट के पास दिया घटना को अंजाम

महाराष्ट्र: लातूर में 22 साल के युवक ने टीचर को चाकू से गोदकर मार डाला, श्मशान घाट के पास दिया घटना को अंजाम

 Published : Oct 11, 2025 11:49 pm IST,  Updated : Oct 12, 2025 12:47 am IST

महाराष्ट्र के लातूर में एक युवक ने टीचर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक की उम्र 22 साल है। मिली जानकारी के मुताबिक, मामला पैसों को लेकर हुई बहस के बाद बढ़ गया था।

Maharashtra- India TV Hindi
टीचर की हत्या Image Source : REPRESENTATIVE PIC/PTI

लातूर: महाराष्ट्र के लातूर में एक युवक ने चाकू से गोदकर टीचर की हत्या कर दी। आरोपी युवक की उम्र 22 साल है और पुलिस ने उसे घटना के 2 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

22 वर्षीय एक व्यक्ति ने पैसों के विवाद में शिक्षक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी आशु पंडित शिंदे को शुक्रवार को शहर के मारवाड़ी श्मशान घाट के पास 32 वर्षीय रामेश्वर बाबूराव बिरादर की हत्या के दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

देवनी तहसील के पंढरपुर-गुरधल में संविदा शिक्षक के रूप में कार्यरत बिरादर किसी निजी काम से लातूर आए थे। अधिकारी ने बताया कि पैसों के मामले को लेकर उनकी शिंदे से बहस हो गई। इस दौरान शिंदे ने चाकू निकाला और बिरादर पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों ने बिरादर को सरकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

पुणे में युवती की चाकू से गोदकर हत्या

पुणे में भी एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवती का हत्यारा उसका ही बॉयफ्रेंड निकला। घटना को अंजाम देने के बाद बॉयफ्रेंड ने पुलिस थाने में जाकर सरेंडर भी कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, बॉयफ्रेंड को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड के किसी से नाजायज संबंध हैं। इस घटना के सामने आने के बाद मृत युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी हुई है कि कहीं बॉयफ्रेंड के साथ कोई और शख्स तो घटना में शामिल नहीं था। 

चाकू से गोदकर हो रही हत्याओं को लेकर जनता में आक्रोश है और वह पुलिस और सरकार पर सवाल उठा रही है। जनता का कहना है कि क्या आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों में कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है? इस तरह की घटनाओं को देखने के बाद तो लोग घर से बाहर निकलने से पहले भी सौ बार सोचने लगेंगे कि कहीं कोई अपराधी उनका भी इंतजार चाकू लेकर ना कर रहा हो। अब देखना ये होगा कि महाराष्ट्र पुलिस इस तरह की घटनाओं को काबू में करने के लिए क्या कदम उठाती है। (इनपुट: भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।