1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: महाविकास अघाड़ी में 42 सीटों का मुद्दा हल, जानें किसे कितनी सीटें मिल रहीं

महाराष्ट्र: महाविकास अघाड़ी में 42 सीटों का मुद्दा हल, जानें किसे कितनी सीटें मिल रहीं

 Reported By: Suraj Ojha, Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 04, 2024 10:35 am IST,  Updated : Mar 04, 2024 10:38 am IST

अगर प्रकाश अंबेडकर महाविकास अघाड़ी का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें 4 से 5 सीटें देने पर विचार किया जाएगा। अगर महादेव जानकर महाविकास अघाड़ी का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें माढा सीट दी जाएगी।

Mahavikas Aghadi- India TV Hindi
महाविकास अघाड़ी में 42 सीटों का मुद्दा हल Image Source : ANI/FILE

मुंबई: महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। महाविकास अघाड़ी में 42 सीटों का मुद्दा हल हो गया है। इसमें शिवसेना को 17, कांग्रेस को 15 और एनसीपी को 10 सीटें मिल रही हैं। बची हुई 6 सीटों पर फैसला 6 मार्च को मुंबई में होने वाली बैठक में ले लिया जाएगा।

प्रकाश अंबेडकर और राजू शेट्टी को गठबंधन में शामिल करने की कोशिश

महाविकास अघाड़ी की तरफ से प्रकाश अंबेडकर और राजू शेट्टी को गठबंधन में शामिल करने की कोशिशें जारी है। अगर प्रकाश अंबेडकर महाविकास अघाड़ी का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें 4 से 5 सीटें देने पर विचार किया जाएगा। साथही धनगर नेता महादेव जानकर की पार्टी 'राष्ट्रीय समाज पक्ष' को भी महाविकास अघाड़ी में शामिल करने की कोशिश शरद पवार कर रहे हैं।

अगर महादेव जानकर महाविकास अघाड़ी का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें माढा सीट दी जाएगी।। दरअसल, ऐसा कर शरद पवार अपनी बेटी सुप्रिया सुले की बारामती की सीट को सेफ करना चाहते हैं। महादेव जानकर बड़े धनगर नेता है। बारामती में धनगर मतदाताओं की संख्या काफी है। 2014 लोकसभा चुनाव में महादेव जानकर ने सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ा था और कड़ी टक्कर दी थी।

ये भी पढ़ें:

यूपी पुलिस ने दिखाई दरियादिली, एनकाउंटर में मारे गए बदमाश की बेटी की कराई धूमधाम से शादी, दिए ढेर सारे तोहफे

यूपी: गाजियाबाद में 200 से ज्यादा लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, उपद्रवी भीड़ ने पुलिस पर की थी पत्थरबाजी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।