1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में महायुति में गड़बड़? मंत्री बावनकुले बोले- जो भी मनभेद-मतभेद हुए हैं उसे...

महाराष्ट्र में महायुति में गड़बड़? मंत्री बावनकुले बोले- जो भी मनभेद-मतभेद हुए हैं उसे...

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 01, 2025 01:29 pm IST,  Updated : Dec 01, 2025 01:33 pm IST

महाराष्ट्र के मंत्री का बयान काफी हद तक चुनाव के दौरान जो डैमेज महायुती में हुआ है, एक दूसरे पर जो आरोप प्रत्यारोप लगे हैं, उसको कहीं ना कहीं यह डैमेज कंट्रोल करने की दिशा में देखा जा रहा है।

chandrashekhar bawankule- India TV Hindi
चंद्रशेखर बावनकुले Image Source : PTI

निकाय चुनाव के दौरान मनभेद, मतभेद हुए हैं हम सब मिलकर 3 तारीख को निपटेंगे। यह बात महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कही। उनके इस बयाम को डैमेज कंट्रोल के तौर पर देखा जा रहा है।

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत के चुनाव में जो भी आपसी मतभेद और मनभेद हुए हैं, उस पर 3 तारीख को हम सभी लोग मिलकर निपटेंगे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में स्थानीय राजनीति को लेकर इस तरीके के बयान आ रहे हैं लेकिन 3 तारीख के बाद हम सभी लोग मिलकर निपटेंगे। महाराष्ट्र के मंत्री का यह बयान काफी हद तक चुनाव के दौरान जो डैमेज महायुती में हुआ है, एक दूसरे पर जो आरोप प्रत्यारोप लगे हैं, उसको कहीं ना कहीं यह डैमेज कंट्रोल करने की दिशा में देखा जा रहा है।

नितेश राणे के बयान पर क्या रिएक्शन दिया?

नितेश राणे ने आरोप लगाया है कि उद्धव ठाकरे गुट का प्रचार शिंदे गुट के नेता सिंधुदुर्ग में कर रहे हैं, इस पर अपनी राय देते हुए महाराष्ट्र बीजेपी के चुनाव प्रभारी चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि राणे ने वहां के स्थानीय परिस्थिति को देखकर बोला होगा। अलग-अलग प्रकार के गठबंधन हुए हैं। स्थानीय राजनीति के आधार पर कुछ निर्णय हुए होंगे इसलिए वहां की लोकल राजनीति को देखते हुए उन्होंने कहा होगा।

निलेश राणे के बयान 'शिवसेना पर वार करने वालों को छोड़ेंगे नहीं', इस पर महाराष्ट्र के रेवेन्यू मिनिस्टर ने कहा कि बार-बार जिले की राजनीति और स्थानीय राजनीति को लेकर बयान आ रहे हैं, जो भी मनभेद-मतभेद हुए हैं उससे 3 तारीख को हम सब लोग मिलकर निपटेंगे।

'जिस पार्टी का कार्यकर्ता जहां है वहीं रहे...'

बता दें कि इससे पहले चंद्रशेखर बावनकुले ने इंडिया टीवी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान कहा कि महाराष्ट्र में महायुती के तीनों दलों ने एक बड़ा फैसला लिया है। भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना और एनसीपी तीनों पार्टियों ने मिलकर महाराष्ट्र की राजनीति में एक अहम फैसले को अंजाम दिया है, जिसके तहत निकाय चुनाव के पूर्व महायुती में शामिल तीनों घटक दल आपस में तोड़फोड़ नहीं करेंगे। तीनों पार्टियों ने फैसला किया है कि वे एक दूसरे के कार्यकर्ताओं को अपने दलों में प्रवेश नहीं देंगे। बावनकुले ने जानकारी दी कि ऐसा फैसला किया गया है कि तीनों पार्टियां कार्यकर्ताओं को समझाने कि कोशिश करेंगी कि जिस पार्टी का कार्यकर्ता जहां है वहीं रहे। लोकल लेवल पर कभी-कभी गड़बड़ हो जाता है।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: निकाय चुनाव से पहले शिवसेना पदाधिकारी की निर्मम हत्या, गाड़ी रोककर चाकू से गोदा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।