1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. दुर्गा माता मूर्ति के साथ शख्स ने किया गलत व्यवहार, महिला पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस, देखें Video

दुर्गा माता मूर्ति के साथ शख्स ने किया गलत व्यवहार, महिला पुलिस ने आरोपी का निकाला जुलूस, देखें Video

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Oct 02, 2025 10:24 pm IST,  Updated : Oct 02, 2025 10:24 pm IST

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में दुर्गा पंडाल में स्थापित मूर्ति के साथ एक व्यक्ति ने गलत व्यवहार किया। इसके बाद महिला पुलिस ने आरोपी का सड़क से जुलूस निकाला।

nagpur durga idol insult- India TV Hindi
दुर्गा माता की मूर्ति के साथ अपमान। Image Source : REPORTER

भारत के विभिन्न राज्यों में गुरुवार को विजयादशमी का त्योहार पारंपरिक रस्मों के साथ धूमधाम से मनाया गया। हालांकि, इस बीच महाराष्ट्र के नागपुर जिले में हैरान कर देने वाली घटना घटी। नागपुर के दुर्गा पंडाल में स्थापित मूर्ति के साथ एक व्यक्ति ने गलत व्यवहार किया। इसके बाद महिला पुलिस ने आरोपी का सड़क पर जुलूस निकाल कर उसे सबक सिखाया। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में।

क्या है पूरा मामला?

नागपुर में नवरात्र उत्सव के अवसर पर स्थापित की गई दुर्गा माता की मूर्ति का अपमान करने वाले आरोपी को महिला पुलिसकर्मियों द्वारा आरोपी को सडकों पर घुमाया गया। आरोप है कि आरोपी ने दुर्गा मंडल में स्थापित मूर्ति के साथ गलत व्यवहार किया। परिसर के नागरिकों ने इस घटना के खिलाफ गिट्टीखदान थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए मुख्यमंत्री से भी आरोपी पर कार्रवाई करने की मांग की थी।

आरोपी की हुई पहचान

गिट्टीखदान पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर दुर्गा मार्शल (महिला पुलिस टीम) के माध्यम से उसे मानवता नगर क्षेत्र में सड़क पर घुमाया। आरोपी का नाम सूरज खोब्रागड़े है और उस पर पहले भी कई थानों मे अपराध दर्ज है। उसने मंडल के कार्यकर्ता पर भी जानलेवा हमला किया था।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस आयुक्त रविंद्र कुमार सिंगल के आदेश के अनुसार, 'दुर्गा मार्शल' नामक उपक्रम चलाया जा रहा है। उसी के तहत दुर्गा शक्ति के माध्यम से आरोपी ने जिस स्थान पर अपराध किया था, वहां उसका सड़क पर जुलूस निकाला गया।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में ‘राज्य के विरुद्ध अपराध’ में कमी, जानिए क्या कहते हैं NCRB के आंकड़े

महाराष्ट्र में दुकानें, होटल और अन्य प्रतिष्ठान 24 घंटे खुल सकेंगे, शराब परोसने-बेचने वालों को लेकर भी जानें नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।