1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 14161 नए मामले आए सामने, 339 लोगों की हुई मौत

महाराष्ट्र में 24 घंटे में कोरोना के 14161 नए मामले आए सामने, 339 लोगों की हुई मौत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 21, 2020 08:34 pm IST,  Updated : Aug 21, 2020 09:17 pm IST

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 14,161 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6,57,450 तक पहुंच गयी है।

Maharashtra Mumbai Dharavi coronavirus latest update news- India TV Hindi
Maharashtra Mumbai Dharavi coronavirus latest update news Image Source : FILE PHOTO

मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार (21 अगस्त) को कोरोना वायरस के 14,161 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6,57,450 तक पहुंच गयी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी है। विभाग द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बीते 24 घंटे में 339 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 21,698 हो गयी।

बयान के अनुसार शुक्रवार (21 अगस्त) को 11,749 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गयी। महाराष्ट्र में अब तक कुल 4,70,873 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 71.62 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 3.30 प्रतिशत है।

राज्य में अभी कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1,64,562 है। विभाग ने कहा कि अब तक 34,92,966 लोगों की जांच की गयी है, जिसमें से 6,57,450 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं यानी राज्य में कोरोना पॉजीटिविटी दर 18.82 प्रतिशत है। राज्य में अबी 11,92,685 लोग होम क्वारंटीन में हैं जबकि 35,132 लोग  इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन में रखे गए हैं।

मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में शुक्रवार (21 अगस्त) को कोरोना वायरस के तीन नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,700 हो गयी। बृहन्नमुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। गुरुवार (20 अगस्त) को धारावी में 17 मामले सामने आए थे जो अगस्त में किसी एक दिन की सबसे अधिक संख्या थी। अधिकारी ने बताया कि कुल 2,700 मामलों में से 2,348 मरीज पहले ही स्वस्थ हो चुके हैं और अभी 92 लोग संक्रमित हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।