1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2025: चौंकाने वाले नतीजे, चिपलून में एक वोट से जीता BJP उम्मीदवार

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2025: चौंकाने वाले नतीजे, चिपलून में एक वोट से जीता BJP उम्मीदवार

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Dec 21, 2025 11:54 am IST,  Updated : Dec 21, 2025 02:45 pm IST

महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनाव के वोटों की गिनती आज सुबह 10 बजे से जारी है। भाजपा नीत महायुति गठबंधन बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। चिपलून सीट पर भाजपा उम्मीदवार ने एक सीट पर जीता है।

भाजपा की चौंकाने वाली जीत- India TV Hindi
भाजपा की चौंकाने वाली जीत Image Source : BJP X (FILE PHOTO)

महाराष्ट्र के नगर पंचायत और नगर परिषद के लिए 288 सीटों पर हुए चुनावों के नतीजे आज जारी किए जा रहे हैं। मतगणना आज सुबह 10 बजे से जारी है। पुणे के सासवाद में बीजेपी ने जीत दर्ज की है। अब तक के जो नतीजे सामने आए हैं उनमें महायुति के उम्मीदवारों ने अच्छा प्रदर्शन किया है और जीत महायुति के पक्ष में ही दिखाई दे रही है। महाराष्ट्र की 288 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव नतीजों पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं कि कौन कहां से जीतेगा। आंकड़ों में मिली बढ़त देखते हुए महायुति के कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने के लिए तैयार हैं।

एक वोट से भाजपा उम्मीदवार की जीत

महाराष्ट्र के रत्नागिरि जिले के चिपलून में भाजपा के उम्मीदवार की एक वोट से जीत हुई है, जो चौंकाने वाली जीत है। महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत समिति चुनाव के नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं और भाजपा इस बार के चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती दिख रही है। आंकड़ों की बात करें तो अब तक 288 सीटों में से भाजपा अकेले ही 200 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महायुति गठबंधन बड़ी जीत हासिल करती दिख रही है।


क्या कहते हैं शुरुआती रुझान

  • सुबह 11 बजे के बाद के आंकड़े के मुताबिक, नगर परिषद की 246 सीटों में से भाजपा 86, शिवसेना 47 और अजीत पवार की एनसीपी 31 सीटों पर आगे चल रही है।
     
  • वहीं, शिवसेना यूबीटी सिर्फ 8, एनसीपी (शरद पवार) 12 और कांग्रेस 27 पर बढ़त बनाए हुए। अन्य के खाते में 23 सीटें जाती दिख रही हैं।
     
  • नगर पंचायत की 42 सीटें में से भाजपा 24, शिवसेना 6 और एनसीपी 3 सीटें पर आगे चल रही है।
     
  • शिवसेना (यूबीटी) एक, एनसीपी (एसपी) शून्य और कांग्रेस 4 पर बढ़त बनाए हुए हैं। अन्य के खाते में एक सीट जाती दिख रही है।
     
  • नगर परिषद के शुरुआती रुझानों में 243 में से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 84 सीटों पर आगे चल रही है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 41 पर बढ़त बनाए हुई हैं। महायुति में शामिल अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को 29 सीटों पर बढ़त है।
     
  • विपक्षी महाविकास अघाड़ी (MVA) का प्रदर्शन निराशाजनक दिख रहा है। शिवसेना (यूबीटी) 9, एनसीपी (शरद पवार) 12 और कांग्रेस 14 सीटों पर आगे चल रही है।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।