1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. डेटिंग एप पर शिकार बना युवक, डरा-धमका कर हुई भारी ठगी, शिकायत के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

डेटिंग एप पर शिकार बना युवक, डरा-धमका कर हुई भारी ठगी, शिकायत के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Apr 14, 2026 10:18 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 10:18 pm IST

डेटिंग एप पर शिकार बना युवक, डरा-धमका कर हुई भारी ठगी, शिकायत के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

Nagpur man duped on dating app- India TV Hindi
डेटिंग एप पर युवक के साथ ठगी। Image Source : REPORTER

नागपुर की सदर पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिन्होंने ऑनलाइन डेटिंग एप्स के जरिए नए लोगों से मिलने के शौकीन एक युवक को 34000 रुपये का झटका लगाया है। आपको बता दें कि नागपुर में एक एसा गैंग सक्रिय हुआ है, जो प्यार के जाल में फंसा कर आपकी जेब साफ कर रहा है। नागपुर के सदर इलाके में एक युवक के साथ हुई ठगी ने एक संगठित रैकेट की पोल खोल दी है। डेटिंग एप से लोगों को फंसा कर ब्लैकमेल करके, उगाही करने वाले रैकेट का खुलासा हुआ है। इस मामले में सदर पुलिस ने एक बार संचालक दंपति और उसके साथियों पर केस दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।

क्या है पूरा मामला?

मामले से जुड़े जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक शिकायत मिली कि युवक की हैप्पी नाम के डेटिंग एप पर तनु नाम की एक लड़की से बातचीत हुई। चैटिंग होने के बाद उस लड़की ने फरियादी को मिलने के लिए बुलाया। लड़की ने फरियादी को LIC चौक पर बुलाया और उसके बाद वह उसे बार में लेकर गई और वहां पर उसने महंगी-महंगी बियर, व्हिस्की और खाने की चीजें ऑर्डर की। उसके बाद फरियादी को डाउट हुआ और उसने ऑर्डर स्टॉप कर दिया और वेटर को बुलाकर बिल पूछा, तो वेटर ने उसे 34,213 रुपए का बिल बताया। फरयादी को जो मेन्यू कार्ड पहले दिया गया था, उसके बदले उसे दूसरा मेन्यू कार्ड दिया गया, जिसमें दोगुनी, तिगुनी कीमत लिखी थी। इसके बाद उसे डराया धमकाया गया और उससे पैसा वसूला गया।

 

युवक को बदनाम करने की धमकी

यह मामला तब उजागर हुआ जब इससे पीड़ित व्यक्ति पुलिस थाने पहुंच गया और उसने पूरा घटनाक्रम पुलिस को बताया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय हर्षद की डेटिंग एप हैप्पी पर तनु से दोस्ती हुई थी। जब तनु हर्षद को बार ले गई तो वहां उसने शराब और भोजन मंगवाया। हर्षद को बिल मांगने पर वेटर ने 34,213 रुपए का बिल थमा दिया। बिल देखते ही हर्षद का सिर चकरा गया और वह मामला समझ गया कि दो चार पैग और भोजन का भारी भरकम बिल हो नहीं सकता। बिल देखने के बाद हर्षद सवाल करने लगा, इस पर आरोपी गालियां देकर उसे बदनाम करने की धमकी देने लगे। उसे जबरदस्ती बार के क्यूआर कोड पर रकम भेजने के लिए मजबूर किया गया।

पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

पीड़ित की ओर से मामले में शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत बार में पहुंची। यहां पुलिस ने बार के संचालक अकाश गजभिए और बाउंसर उज्जवल को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बार के संचालक की तबीयत खराब हो गई जिस वजह से उसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया। पुलिस अभी फिलहाल एक आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।