1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर हिंसा मामले में तीसरी बड़ी गिरफ्तारी, पुलिस ने भीड़ को उकसाने के आरोपी फैजान को दबोचा

नागपुर हिंसा मामले में तीसरी बड़ी गिरफ्तारी, पुलिस ने भीड़ को उकसाने के आरोपी फैजान को दबोचा

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 28, 2025 01:30 pm IST,  Updated : Mar 28, 2025 01:37 pm IST

महाराष्ट्र के नागपुर में हिंसा के मामले में पुलिस ने तीसरी बड़ी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने हिंसा के करीब 10 दिन बाद भीड़ को उकसाने के आरोपी फैजान खतीब को गिरफ्तार किया है।

नागपुर हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई।- India TV Hindi
नागपुर हिंसा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई। Image Source : PTI/PEXELS

महाराष्ट्र के नागपुर में बीते दिनों हुई हिंसा के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। हिंसा के मामले में पुलिस ने अब तक 100 से भी ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस ने नागपुर हिंसा के इस मामले में तीसरी बड़ी गिरफ्तारी की है। नागपुर हिंसा के करीब दस दिन बाद पुलिस ने फैजान खतीब को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फैजान खतीब वो व्यक्ति है जिसने भीड़ को उकसाया था।

नागपुर में अपने पैतृक गांव आया था फैजान 

आपको बता दें कि नागपुर हिंसा मामले में पुलिस की जांच जारी है और पुलिस लगातार आरोपियों को हिरासत में ले रही है। पुलिस ने नागपुर हिंसा के मामले में फैजान खतीब के साथ एक अन्य आरोपी शाहबाज काजी को भी गिरफ्तार किया है। फैजान खतीब अकोला में रहता हैं, लेकिन वह ईद के लिए एक महीने पहले नागपुर में अपने पैतृक गांव आया था। 

पहले किनकी गिरफ्तारी हुई?

बीते 17 मार्च को नागपुर में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड फहीम खान और माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हामिद इंजीनियर को गिरफ्तार किया था। इन दोनों के बाद अब फैजान खतीब को पकड़ा जाना इस पूरे मामले में तीसरी बड़ी गिरफ्तारी मानी जा रही है।

क्यों हुई थी नागपुर में हिंसा?

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बीते 17 मार्च की रात कई इलाकों में पथराव और आगजनी की घटनाएं देखने को मिली थीं। दरअसल, छत्रपति संभाजीनगर जिले में स्थित मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की जा रही थी। इसे लेकर नागपुर में VHP के प्रदर्शन में औरंगजेब का पुतला दहन किया गया। हालांकि, इस दौरान पवित्र पुस्तक की पंक्तियां लिखी चादर जलाए जाने की अफवाह फैल गई। इसके बाद हिंसक भीड़ ने शहर में जमकर उत्पात मचाया। हिंसा में कई लोग और 33 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस हिंसा के आरोप में अब तक 100 से ज्यादा आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

ये भी पढ़ें- नागपुर में हिंसा के बाद अवैध बांग्लादेशियों में खौफ! पुलिस की कार्रवाई के डर से हो रहे फरार

मुंबई में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों पर पुलिस का एक्शन, एक और नागरिक को किया गिरफ्तार

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।