1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra: महाराष्ट्र में NCB ने जब्त किया 286 किलो गांजा, करोड़ों में बताई जा रही है इसकी कीमत

Maharashtra: महाराष्ट्र में NCB ने जब्त किया 286 किलो गांजा, करोड़ों में बताई जा रही है इसकी कीमत

 Written By: Rajiv Singh
 Published : Jun 27, 2022 03:18 pm IST,  Updated : Jun 27, 2022 03:18 pm IST

Maharashtra: रविवार देर रात एक संदिग्ध वाहन को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें छुपाए गये 95 पैकेट मिले। अधिकारी ने कहा कि इन पैकेट से कुल 286 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया।

Drug- India TV Hindi
Drug Image Source : INDIA TV

Highlights

  • NCB ने सोलापुर-मुंबई राजमार्ग के एक वाहन से जब्त किया गांजा
  • पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है
  • अन्तर्राज्यीय गिरोह में शामिल बताये जा रहे हैं दोनों आरोपी

Maharashtra: NCB ने एक अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया है।  NCB ने सोलापुर-मुंबई राजमार्ग पर एक वाहन में तस्करों के पास से लगभग 286 किलोग्राम गांजा जब्त करने का दावा किया है, जिसका बाजार मूल्य 3.5 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। 

एनसीबी के अधिकारी ने बताया कि रविवार-सोमवार की रात को नशा रोधी अभियान के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि एनसीबी को सूचना मिली थी कि एक अंतर-राज्यीय गिरोह भारी मात्रा में मादक पदार्थ मुंबई भेजने की योजना बना रहा है। अधिकारी ने कहा कि सूचना के बाद ही तुरंत सभी खुफिया नेटवर्क हरकत में आए और एनसीबी के अधिकारियों को एक वाहन के बारे में पता चला, जिसका इस्तेमाल आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से भारी मात्रा में गांजा भेजने के लिए किया गया था। 

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद दो दिन के लिए सोलापुर-मुंबई राजमार्ग पर रणनीतिक रूप से कई टीम तैनात की गयी। रविवार देर रात एक संदिग्ध वाहन को रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें छुपाए गये 95 पैकेट मिले। अधिकारी ने कहा कि इन पैकेट से कुल 286 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया गया। एनसीबी अधिकारी ने कहा कि शुरूआती जांच में एक अंतर-राज्यीय मादक पदार्थ गिरोह का इसमें शामिल होने का पता चला है, जिसके तार महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित विभिन्न राज्यों में फैले हुए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।