1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक शख्स से ठगी, ऑनलाइन डेटिंग के बहाने उड़ाए साढ़े 6 लाख रुपये

Maharashtra News: महाराष्ट्र में एक शख्स से ठगी, ऑनलाइन डेटिंग के बहाने उड़ाए साढ़े 6 लाख रुपये

 Edited By: Shailendra Tiwari
 Published : Oct 16, 2022 02:25 pm IST,  Updated : Oct 16, 2022 02:25 pm IST

Maharashtra News: ठाणे शहर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर धोखाधड़ी कर ली गई है। ठग ने व्यक्ति को झांसे में लेकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। शिकायत मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

A software engineer has become a victim of fraud in Thane city.- India TV Hindi
A software engineer has become a victim of fraud in Thane city. Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE (FILE)

Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर धोखाधड़ी का शिकार हो गया। शख्स ने कथित तौर पर ‘ऑनलाइन डेटिंग’ धोखाधड़ी में 6.33 लाख रुपये गंवा दिए। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। फोन पर ऑनलाइन डेटिंग का मैसेज आया था। जिसके बाद शख्स ठगों के झांसे में आ गया।

ऐसे झांसे में आया शख्स

उन्होंने बताया कि इस साल 24 मई को 48 वर्षीय व्यक्ति को फोन पर एक नंबर से मैसेज आया, जिसमें ‘ऑनलाइन डेटिंग’ का प्रस्ताव दिया गया था। उसने जब उस नंबर पर फोन किया तो एक व्यक्ति ने उसकी ऑनलाइन प्रोफाइल बनाने के लिए 38,200 रुपये मांगे। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने अपना नाम दीपक बताया था। झांसे में आकर शख्स ने ठग को पैसे भेज दिए। जिसके बाद ठग ने कई मौकों पर पीड़ित से पैसे ले लिए।

शख्स से कुल 6,33,626 रुपये ठगे

चीताल्सर थाने के एक अधिकारी ने व्यक्ति की शिकायत के हवाले से बताया कि उससे कई मौकों पर आरोपी ने किसी न किसी बहाने से कुल 6,33,626 रुपये का भुगतान कराया। उन्होंने बताया कि पैसे देने के बाद जब पीड़ित को उसके फोन का कोई जवाब नहीं मिला तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत शुक्रवार को मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

इससे पहले विदेश जाने के नाम दिल्ली में हुई थी ठगी

विदेश जाने के लिए प्लेन के टिकट पर 25 से 50 प्रतिशत की छूट देने के बहाने 30 से भी ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बनाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी की पहचान जम्मू निवासी रविंदर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सौरभ ग्रोवर नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि उसे कुमार का मोबाइल नंबर मिला, जो 25 से 50 प्रतिशत की भारी छूट के साथ अंतरराष्ट्रीय विमानों के टिकट मुहैया करवाने की बात करता था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।