1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra News: घर पर चार्ज करते समय इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में ब्लास्ट, 7 साल के मासूम की मौत

Maharashtra News: घर पर चार्ज करते समय इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में ब्लास्ट, 7 साल के मासूम की मौत

 Reported By: Namrata Dubey,  Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Oct 03, 2022 11:45 am IST,  Updated : Oct 03, 2022 01:10 pm IST

Maharashtra News: इस ब्लास्ट में शख्स के 7 साल के बेटे की जलने से मौत हो गई। शहनवाज की पत्नी शबाना और उनकी चार साल की बेटी बेडरूम में सोए थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक विस्फोट और आग लगने की आवाज से वे जाग गए।

Maharashtra News- India TV Hindi
Maharashtra News Image Source : INDIA TV GFX

Highlights

  • इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में ब्लास्ट
  • घर पर चार्ज करते समय हादसा
  • 7 साल के मासूम की मौत

Maharashtra News: मुंबई से सटे वसई में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी में ब्लास्ट होने की वजह से एक 7 साल के मासूम की मौत हो गई है। ये बैटरी घर में चार्ज की जा रही थी, जिसमें हुए ब्लास्ट ने मासूम शब्बीर शहनवाज की जिंदगी छीन ली। घटना अंसारी रामदास नगर, वसई पूर्व की है। शाहनवाज अंसारी नाम के शख्स ने 23 सितंबर की सुबह करीब ढाई बजे अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी अपने घर के हॉल में चार्ज करने के लिए रखी थी और सुबह करीब साढ़े पांच बजे बैटरी फट गई।

7 साल का मासूम ब्लास्ट से जला

इस ब्लास्ट में शख्स के  7 साल के बेटे की जलने से मौत हो गई। शहनवाज की पत्नी शबाना और उनकी चार साल की बेटी बेडरूम में सोए थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक विस्फोट और आग लगने की आवाज से वे जाग गए। जहां अंसारी की मां रुकसाना की उंगलियों में मामूली चोटें आईं, वहीं दूसरी कक्षा का छात्र शब्बीर लगभग 70% जल गया। आवाज से चॉल के पड़ोसी भी जाग गए। 

30 सितंबर को बच्चे ने तोड़ दिया दम 

शब्बीर को पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां 30 सितंबर को उसकी मौत हो गई। शब्बीर और रुकसाना पैनल बोर्ड और एलईडी टेलीविजन के नीचे एक बेड पर सो रहे थे। विस्फोट से बिजली के तार पिघल गए और टेलीविजन में आग लग गई। विस्फोट में खिड़की के शीशे टूट गए और  कमरा बुरी तरह जल गया है हालांकि आग बेडरूम तक नहीं फैली जिसके चलते परिवार के बाकी लोग सुरक्षित बच गए।

वसई विरार नगर निगम के दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। मानिकपुर पुलिस के मुताबिक, बैटरी लंबे समय से चार्ज हो रही थी और हीट होने की वजह से विस्फोट हुआ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।