1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. सिरफिरे हमलावर ने कुत्ते पर चाकू से किया हमला, जब मिली लाश तो लोगों ने की शिकायत

सिरफिरे हमलावर ने कुत्ते पर चाकू से किया हमला, जब मिली लाश तो लोगों ने की शिकायत

 Reported By: Atul Singh Edited By: Avinash Rai
 Published : May 05, 2023 12:07 pm IST,  Updated : May 05, 2023 12:07 pm IST

इस हमले के बाद अगले दिन कुत्ते की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। इस घटना की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में हो गई है। इलाके में मौजूद लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की और सीसीटीवी फुटेज की जानकारी दी।

Maharashtra News Man attacked the dog with a knife in Sambhajinagar dogs dead body found on road- India TV Hindi
सिरफिरे हमलावर ने कुत्ते पर चाकू से किया हमला Image Source : PTI/REPRESENTATIVE

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक अजीबों-गरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां उस्मानापुर में एक ऐसी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है जो अमानवीय है। 25 अप्रैल की देर रात 1 बजे एक अज्ञात शख्स ने सड़क किनारे खड़े एक कुत्ते पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले के बाद अगले दिन कुत्ते की लाश सड़क किनारे पड़ी मिली। इस घटना की रिकॉर्डिंग सीसीटीवी में हो गई है। इलाके में मौजूद लोगों ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की और सीसीटीवी फुटेज की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हमलावर की तलाश में जुट गई है। 

सिरफिरे ने कुत्ते को मारा चाकू

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रात का समय है और सड़क पूरा सुनसान है तथा घनघोर अंधेरा छाया हुआ है। एक कुत्ता सड़क किनारे खड़ा है और तभी एक युवक वहां आकर कुत्ते से थोड़ी दूरी पर खड़ा हो जाता है। इसके बाद कुछ देर तक हमलावर वहां खड़ा रहता है और फिर कपड़े के अंदर कमर से कुछ निकालने लगता है। इसके कुछ ही देर बाद वह धारदार हथियार निकालकर कुत्ते को भोंक देता है। घटना के बाद कुत्ता वहां से गिरते हुए भागता है। अगली सुबह कुत्ते की लाश सड़क किनारे मिलती है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं

बता दें कि इससे पहले भी ऐसी कई तरह की घटनाएं देखने को मिली है जहां इंसानों द्वारा जानवरों से अमानवीय व्यवहार किया गया है। कभी कुत्ते तो कभी अन्य जानवरों के साथ इंसानों द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता रहा है। इससे पहले केरल में एक हाथी को खाने में पटाखा मिलाकर खिला दिया गया था। इसके बाद पटाखा हाती के मुंह में फंट गया था। वहीं केरल में ही एक हाथी पर मशाल की आग फेंका गया था जिस कारण हाथी के सिर पर आग लग गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।