1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Maharashtra News: शिंदे गुट पर फिर भड़के संजय राउत, कहा- 'महाराष्ट्र की जनता इन्हें मिट्टी में मिलाएगी'

Maharashtra News: शिंदे गुट पर फिर भड़के संजय राउत, कहा- 'महाराष्ट्र की जनता इन्हें मिट्टी में मिलाएगी'

 Reported By: Atul Singh Edited By: Sushmit Sinha
 Published : Jul 23, 2022 01:03 pm IST,  Updated : Jul 23, 2022 01:03 pm IST

Maharashtra News: किसकी शिवसेना नकली है किसकी शिवसेना असली है, इस पर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक ओर शिंदे गुट खुद को असली शिवसेना करार दे रहा है तो दूसरी ओर संजय राउत और उद्धव ठाकरे ये कह रहे हैं कि उनकी शिवसेना ही असली शिवसेना है, जिसे बालासाहेब ठाकरे ने बनाया है।

Sanjay Raut- India TV Hindi
Sanjay Raut Image Source : PTI

Highlights

  • शिंदे गुट पर फिर भड़के संजय राउत
  • कहा, महाराष्ट्र की जनता इन्हें मिट्टी में मिलाएगी
  • खुद को बताया असली शिवसेना

Maharashtra News: किसकी शिवसेना नकली है किसकी शिवसेना असली है, इस पर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक ओर शिंदे गुट खुद को असली शिवसेना करार दे रहा है तो दूसरी ओर संजय राउत और उद्धव ठाकरे ये कह रहे हैं कि उनकी शिवसेना ही असली शिवसेना है, जिसे बालासाहेब ठाकरे ने बनाया है। इस मामले पर दोनों तरफ से जमकर बयानबाजी हो रही है। इसी कड़ी में शिवसेना नेता संजय राउत का भी बयान आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ लोग जो हमसे अलग हो गए है, मैं उनसे कहूंगा कि आप जहां हैं वहां खुश रहिए। अलग पार्टी बनाइये।

लेकिन आप शिवसेना को चुनौती दे रहे हो, असली-नकली शिवसेना की बात कर रहे हो। हमसे साक्ष्य मांगते हो। यह बालासाहेब की शिवसेना है। महाराष्ट्र से अन्याय और हिंदुत्व के लिए 56 साल से यह शिवसेना है। हज़ारों शिवसैनिकों ने महाराष्ट्र और हिंदुत्व के लिए कुर्बानी दी है और आप हमसे साक्ष्य मांगते हो और हमसे असली-नकली का प्रमाण मांगते हो। देश ही नही महाराष्ट्र की जनता इन्हें मिट्टी में मिलाएगी। आज जब बात असली साबित करने की होगी, तो हम वह भी करके दिखाएंगे।

एकनाथ शिंदे के अयोध्या दौरे पर भी दिया बयान

संजय राउत ने एकनाथ शिंदे के अयोध्या दौरे को लेकर कहा कि जब शिवसेना ने अयोध्या का दौरा करना शुरू किया तब राम मंदिर का फैसला आया। हाल ही में एकनाथ शिंदे जब हमारे साथ थे तो मेरे और आदित्य के साथ शिंदे भी अयोध्या गए थे। वह हमारा कार्यक्रम था।

पहले भी देते रहे हैं ऐसे बयान

शिवसेना सांसदों की बगावत को लेकर संजय राउत ने बीते दिनों ट्वीट करते हुए निशाना साधा था और कहा था कि "पीठ से निकले..खंजरों को गिना जब, ठीक उतने ही थे.. जितनो को गले लगाया था..! जय महाराष्ट्र!" इससे पहले शिंदे के दिल्ली पहुंचने और पार्टी के 12 सांसदों की बगावत के बीच संजय राउत ने ट्वीट कर विरोधियों से निपटने का इशारा किया। राउत ट्वीट किया, "फन कुचलने का हूनर भीं सिखिए..सांप के खौफ से जंगल नहीं छोड़ा करते...जय महाराष्ट्र!!"

उद्धव से एकनाथ शिंदे को जान का खतरा

एकनाथ शिन्दे गुट के नासिक से शिवसेना के विधायक सुहास कांदे ने उद्धव ठाकरे पर एकनाथ शिन्दे की जान को खतरा पैदा करने का गंभीर आरोप लगा दिया है। शिवसेना के बागी विधायक सुहास कांदे ने उद्धव ठाकरे पर एकनाथ शिन्दे की जान को खतरा पैदा करने का गंभीर आरोप लगा दिया है। कांदे ने यह आरोप ऐसे समय में लगाया है जबकि उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे नासिक के दौरे पर हैं। विधायक सुहास कांदे ने आरोप लगाया है कि एकनाथ शिंदे को तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निर्देश के चलते सुरक्षा से वंचित रखा गया था। विधायक सुहास कांदे ने दावा किया कि महाराष्ट्र गृह विभाग ने शिंदे को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किया था। लेकिन उद्धव ठाकरे ने तत्कालीन गृह मंत्री शंभूराज देसाई को सुबह करीब साढ़े आठ बजे फोन किया और उन्हें जेड प्लस सुरक्षा व्यवस्था को खारिज करने का निर्देश दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।