1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जिस कार्यक्रम में शामिल हुए, उसका पंडाल गिरा, कई महिलाएं घायल

महाराष्ट्र: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जिस कार्यक्रम में शामिल हुए, उसका पंडाल गिरा, कई महिलाएं घायल

 Reported By: Rajiv Singh, Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Mar 08, 2023 11:02 pm IST,  Updated : Mar 08, 2023 11:02 pm IST

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और भिवंडी से सांसद और केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में अचानक पंडाल गिरने से कई महिलाएं घायल हो गईं।

Maharashtra News- India TV Hindi
ठाणे में गिरा पंडाल Image Source : INDIA TV

मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक कार्यक्रम के दौरान पंडाल गिरने से हड़कंप मच गया और उसमें कई महिलाएं घायल हो गईं। मामला शहापुर का है, जहां आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और भिवंडी से सांसद और केंद्रीय पंचायत राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल शामिल हुए थे। लेकिन जैसे ही ये नेता कार्यक्रम से गए, वैसे ही पंडाल अचानक गिर गया। 

जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय हजारों महिलाएं पंडाल में ही थीं। इस दौरान कई महिलाओं को चोट लगी है और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है। हालांकि अभी तक किसी के गंभीर चोट लगने या मौत की खबर सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा जिस वक्त हुआ, उस समय ठंडी हवाएं चल रही थीं। 

गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा है पीएम मोदी का सपना है कि महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रत्येक सदस्य को लखपति बनाया जाए। हम इसी तरफ काम कर रहे हैं। इससे महिलाओं की आय बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें-

मध्य प्रदेश: बागेश्वर बाबा के दरबार में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं का जमावड़ा, कितनी सीटों के वोटों पर असर डाल सकते हैं धीरेंद्र शास्त्री?

राजधानी दिल्ली के मुंडका इलाके में चाकूबाजी, 2 की मौत, 7 घायल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।