Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट में शनिवार को भी पल-पल घटनाक्रम बदलता रहा। शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि सच और झूठ के बीच इस लड़ाई में हम जीतेंगे और सच्चाई की जीत होगी। गुवाहाटी में पूर्व मंत्री और एकनाथ शिंदे समूह के सदस्य दीपक केसरकर ने कहा कि हमने शिवसेना को नहीं छोड़ा है और उद्धव ठाकरे के खिलाफ कुछ भी नहीं है। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बागी विधायक तानाजी सावंत और शिंदे के सांसद पुत्र श्रीकांत शिंदे के कार्यालयों में तोड़फोड़ की। महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक संकट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए इस लाइव ब्लॉग को पढ़ें-