1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र की लोक सांस्कृति को मिलेगा बढ़ावा, उद्धव सरकार कलाकारों की करेगी आर्थिक मदद- अमित देशमुख

महाराष्ट्र की लोक सांस्कृति को मिलेगा बढ़ावा, उद्धव सरकार कलाकारों की करेगी आर्थिक मदद- अमित देशमुख

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 27, 2022 01:22 pm IST,  Updated : Mar 27, 2022 01:22 pm IST

महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में सरकार ऐसी कई कार्यक्रम की शुरुआत करेगी जिससे प्रदेश की पारंपरिक लोक कलाओं को बढ़ावा मिले। अमित देशमुख ने कहा कि महाराष्ट्र अपने अंदर बेहद सुंदर और भव्य संस्कृति को समेटे हुए है, सरकार की कोशिश है ना सिर्फ कलाकारों को बढ़ावा मिले बल्कि इस कला के बारे में भी देश-दुनिया जाने।

Lavani Festival - India TV Hindi
Lavani Festival  Image Source : TIWTTER @AMITV_DESHMUKH

Highlights

  • 'लावणी उत्सव 2022' की हुई शुरुआत
  • सांस्कृतिक मंत्री अमित देशमुख ने कहा लोक सांस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

लातूर:  महाराष्ट्र सरकार में सांस्कृतिक मामलों के मंत्री अमित देशमुख ने कहा है कि राज्य की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए सरकार लोक कलाओं को बढ़ावा देगी। देशमुख ने शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय ‘लावणी उत्सव-2022’ के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही। खास बात यह है कि आयोजन यहां पहली बार हो रहा है। देशमुख लातूर के संरक्षण मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि ‘लावणी, दशावतार, खड़ी गम्मत और झाडीपट्टी जैसी राज्य की लोक कलाओं को बढ़ावा देने की आवश्यकता है, ताकि बड़ी संख्या में दर्शकों को इनकी ओर आकर्षित किया जा सके।‘

कलाकारों की सरकार करेगी आर्थिक मदद

अमित देशमुख ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान कलाकारों को काफी आर्थिक नुकासन पहुंचा है। मौजूदा सरकार ने इस समस्या को देखते हुए कलाकारों के लिए 40 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है। देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे राज्य की कलाओं और कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।