1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: परभणी में भड़की हिंसा, आगजनी के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गए-देखें वीडियो

महाराष्ट्र: परभणी में भड़की हिंसा, आगजनी के बाद आंसू गैस के गोले छोड़े गए-देखें वीडियो

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Dec 11, 2024 01:57 pm IST,  Updated : Dec 11, 2024 02:55 pm IST

महाराष्ट्र के परभणी में अचानक हिंसा भड़क गई है, आगजनी के बाद बवाल मचा है। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। घटना पर प्रकाश आंबेडकर ने ट्वीट किया है और अपनी प्रतिक्रिया दी है। देखें वीडियो-

parbhani violence- India TV Hindi
महाराष्ट्र के परभणी में हिंसा, बवाल Image Source : SOCIAL MEDIA

महाराष्ट्र के परभणी में संविधान के अपमान को लेकर अचानक हिंसा भड़क गई है। इसके बाद कई इलाकों में आगजनी की गई है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि संविधान का अपमान करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए हैं। बेकाबू लोगों को कंट्रोल करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। परभणी शहर में कलेक्टर कार्यालय के सामने  अंबेडकरी अनुयायी मूर्ति क्षेत्र में एकत्र हुए और सड़क रोको और रेल रोको भी प्रदर्शन किया। एहतियान इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और इसके साथ ही बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है।

देखें वीडियो

इस बीच वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रमुख प्रकाश आंबेडकर ने भी ममाले में अपनी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि परभणी में जातिवादी मराठा उपद्रवियों द्वारा बाबासाहेब की प्रतिमा पर भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाना बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा है कि यह पहली बार नहीं है जब बाबासाहेब की प्रतिमा या दलित पहचान के प्रतीक पर इस तरह की तोड़फोड़ की गई हो।

उन्होंने कहा, "वीबीए परभणी जिले के कार्यकर्ता सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे और उनके विरोध प्रदर्शन के कारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और उपद्रवियों में से एक को गिरफ्तार किया। मैं सभी से कानून और व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध करता हूं। अगर अगले 24 घंटों के भीतर सभी उपद्रवियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो परिणाम भुगतने होंगे।"

पुलिस ने किया एनाउंसमेंट

परभणी पुलिस की ओर से अनाउंसमेंट की जा रही है कि एक जगह पर पांच से ज्यादा लोग इकट्ठा न हों नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। आईजी रैंक के अधिकारी शाहजी उमाप को रवाना किया गया है और इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कानून-व्यवस्था अपने हाथ में न लें और शांति बनाए रखने में मदद करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।