1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. स्कूलों को महाराष्ट्र सरकार की हिदायत, लॉकडाउन में फीस के लिए दवाब बनाया तो होगी सख्त कार्रवाई

स्कूलों को महाराष्ट्र सरकार की हिदायत, लॉकडाउन में फीस के लिए दवाब बनाया तो होगी सख्त कार्रवाई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 09, 2020 10:54 am IST,  Updated : May 09, 2020 11:47 am IST

सरकार ने अब नया सर्कुलर जारी कर राज्य के सभी स्कूलों और शिक्षा संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी अभिभावक पर फीस जमा करने के लिए जबरदस्ती ना की जाए। लॉकडाउन में अभिभावकों से फीस के लिए दबाव बनाने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Maharastra orders strict action against school pressurizing parents for fees in Lockdown- India TV Hindi
Maharastra orders strict action against school pressurizing parents for fees in Lockdown Image Source : @TWITTER

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते देशव्यापी लॉकडाउन के बावजूद स्कूल फीस जमा करने की मांग करने वाले स्कूलों को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन में अभिभावकों से फीस के लिए दबाव बनाने वाले स्कूलों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। महाराष्ट्र शिक्षा विभाग ने लॉकडाउन के दौरान स्कूलों के फीस वसूली को लेकर जानकारी दी है कि 'इस शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए स्कूल फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। माता-पिता को शैक्षणिक वर्ष 2019-20 की बाकी फीस देने और 2020-21 की फीस का भुगतान एक बार में करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए, उन्हें मासिक/तिमाही भुगतान के विकल्प दिए जाने चाहिए।' 

बता दें कि, सरकार के आदेश के बावजूद भी कुछ स्कूल अभिभावकों पर फीस भरने के लिए दबाव डाल रहें हैं। सरकार ने अब नया सर्कुलर जारी कर राज्य के सभी स्कूलों और शिक्षा संस्थानों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी अभिभावक पर फीस जमा करने के लिए जबरदस्ती ना की जाए। लॉकडाउन के खत्म होने के बाद फीस जमा किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कड़ी कार्रवाही की जाएगी। 

बता दें कि, स्कूलों में लॉकडाउन के दौरान फीस वसूलने को लेकर महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने पहले ही कहा था कि अगर स्कूल लॉकडाउन के दौरान फीस की मांग करते हैं तो अभिभावक जिला शिक्षा अधिकारियों से शिकायत कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।