1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. रात के अंधेरे में चोरी करने पहुंचा शख्स, बिजली बॉक्स से छेड़छाड़ की तो करंट लगने से हुई मौत

रात के अंधेरे में चोरी करने पहुंचा शख्स, बिजली बॉक्स से छेड़छाड़ की तो करंट लगने से हुई मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jul 14, 2024 11:59 am IST,  Updated : Jul 14, 2024 11:59 am IST

ठाणे के मीरा भयंदर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। करंट की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति चोरी के इरादे से आया था।

करेंट लगने से शख्स की मौत- India TV Hindi
करेंट लगने से शख्स की मौत Image Source : IANS

महाराषट्र के ठाणे के मीरा भयंदर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां करंट की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। पूरी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। मामला वसई पूर्व स्थित अग्रवाल उद्योग नगर का है। शनिवार की देर रात करीब 1 बजे के आस-पास ये घटना घटी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति चोरी के इरादे से आया था। शख्स ने इलाके में लगे बिजली के बॉक्स संग छेड़छाड़ की कोशिश की, तभी उसे अचानक करंट लग गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

करंट लगा और मौत हो गई

इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में मौत की लाइव घटना कैद हुई। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि रात में करीब 1 बजकर 20 मिनट के आस-पास शख्स बिजली के बॉक्स के पास पहुंचा। इसके बाद उसने बॉक्स का गेट खोला और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। 1 बजकर 24 मिनट पर उसे करंट लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बिजली के बॉक्स से सटी हुई थी लाश

घटना की जानकारी का सुबह पता लगा, जब मौके पर पहुंचे लोगों ने शख्स की लाश को बिजली के बॉक्स से सटा हुआ देखा। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने बताया कि अभी इस शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही पुलिस ये भी पता लगा रही है कि शख्स का मकसद क्या था। (IANS)

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।