1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. VIDEO: मुंबई के राम मंदिर इलाके में लगी भीषण आग, पास में रखे केमिकल ड्रम्स में हो रहें है ब्लास्ट

VIDEO: मुंबई के राम मंदिर इलाके में लगी भीषण आग, पास में रखे केमिकल ड्रम्स में हो रहें है ब्लास्ट

 Reported By: Dinesh Mourya, Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jan 24, 2024 08:47 pm IST,  Updated : Jan 24, 2024 09:44 pm IST

मुंबई के राम मंदिर इलाके में अचानक भीषण आग लग गई है, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं। देखें वीडियो-

मुंबई में राम मंदिर के...- India TV Hindi
मुंबई में राम मंदिर के पास लगी भीषण आग

मुंबई के राम मंदिर इलाके में भीषण आग लगने की खबर है। राम मंदिर इलाके की एक इमारत के पास रखे केमिकल ड्रम्स में लगातार ब्लास्ट हो रहें है। घटना के बाद अफरातफरी मच गई है। आग लगने के बाद यातायात को रोका गया है और दमकल की गाडियां मौके पर रवाना हो गई हैं। मुंबई के राम मंदिर इलाके में स्थित जिस आसमी इंडस्ट्रियल कॉम्पलेक्स में  भीषण आग लगी है, इस इंडस्ट्रियल कॉम्पलेक्स के डीजल के गोदाम और स्क्रैप मैटेरियल की दुकानें हैं। जानकारी के मुताबिक इन्हीं दुकानों में आग लगी है जिससे डीजल के गैलंस में लगातार धमाके हो रहे हैं, सिलेंडर ब्लास्ट की भी आवाज़ आ रही है जो दूर-दूर तक सुनाई दे रही है।

जानकारी के मुताबिक दमकल विभाग की 10 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। जिस जगह यह आग लगी है उसी के पास ही राम मंदिर ब्रिज है, जो मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे और एसवी रोड को कनेक्ट करता है।. इस ब्रिज को यातायात के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है।

देखें वीडियो

इससे पहले मुंबई के गोरेगांव इलाके में बुधवार को एक ऊंची इमारत में अचानक आग लग गई और आग पर काबू पाने के प्रयास में आठ दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। घटना के एक वीडियो में ऊपरी मंजिल के आसपास आग की काफी लंबी लपटें दिखाई दे रही थीं और इमारत से काला धुआं निकलता दिखाई दे रहा था। आग गोरेगांव पश्चिम के महेश नगर में गोविंद जी श्रॉफ मार्ग स्थित अनमोल प्राइड में लगी थी। अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग ग्राउंड प्लस 27 मंजिल की इमारत की 26वीं मंजिल तक सीमित है। 'लेवल 2' की आग में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।