1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र: हाथ के दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, झुलसने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

महाराष्ट्र: हाथ के दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, झुलसने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 31, 2023 06:26 am IST,  Updated : Dec 31, 2023 06:48 am IST

महाराष्ट्र में एक हाथ के दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत आग में झुलसने से हो गई।

फैक्ट्री में लगी भीषण आग- India TV Hindi
फैक्ट्री में लगी भीषण आग Image Source : ANI

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से आग लगने की घटना सामने आई है। एक हाथ के दस्ताने बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार तड़के भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 6 लोगों की मौत हो गई। इन लोगों की मौत आग में झुलसने की वजह से हो गई। फैक्ट्री में आग लगने के बाद उसमें लोगों की फंसे होने के की जानकारी मिली। इलाके के लोग फैक्ट्री में फंसे अपने रिश्तेदारों को बचान की गुहार लगाने लगे। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और वह राहत कार्य में जुटी। अभी आग पर काबू पा लिया गया है। पहले जानकारी सामने आई कि पांच लोग इस फैक्ट्री के अंदर आग के बीच फंसे हुए हैं।

घायलें को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया

जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक हाथ के दस्ताने बनाने वाली कंपनी के अंदर रविवार तड़के भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने कहा, "छत्रपति संभाजी नगर के वालाज एमआईडीसी इलाके की रियल सनशाइन कंपनी में भीषण आग लग गई है और अंदर पांच कर्मचारी फंसे हुए हैं।" वहीं, 6 लोगों के झुलसने की खबर पुलिस ने दी है। घायलें को छत्रपति संभाजी नगर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। आग बुझाने के लिए दो से तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी। बड़ी संख्या में घटना स्थल पर पुलिस मौजूद थी। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी कॉटन के हैंड ग्लव्स तैयार करती है।

कर्मचारियों के अंदर फंसे होने की जानकारी आई

आग लगने की घटना के तुरंत बाद कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि इमारत के अंदर पांच कर्मचारी फंसे हुए हैं। स्थानीय लोगों ने फंसे हुए चार श्रमिकों की पहचान भुल्ला शेख (65), कौसर शेख (26), इकबाल शेख (26) और मगरूफ शेख (25) के रूप में की है। मजदूरों ने बताया कि रात में कंपनी बंद थी और जब आग लगी तो वे सो रहे थे। उन्होंने कहा, "जब आग लगी तो इमारत के अंदर 10-15 लोग थे। कुछ लोग भागने में कामयाब रहे, लेकिन अन्य अभी भी अंदर फंस गए।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।