1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. बदलापुर के बाद अब पिंपरी चिंचवाड़ में टीचर ने किया 12 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, पालघर में नाबालिग से गैंगरेप

बदलापुर के बाद अब पिंपरी चिंचवाड़ में टीचर ने किया 12 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, पालघर में नाबालिग से गैंगरेप

 Written By: Mangal Yadav
 Published : Aug 24, 2024 02:29 pm IST,  Updated : Aug 24, 2024 02:34 pm IST

महाराष्ट्र में आज दो जिलों से यौन उत्पीड़न की घटनाएं सामने आई। पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में 17 वर्षीय लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी सोनू उसे घुमाने के बहाने नालासोपारा में एक सुनसान जगह पर ले गया जहां उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार किया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE

पुणे: देश में महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ का है, जहां पर एक पीटी टीचर ने 12 साल की बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। निगडी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर शत्रुघ्न माली ने कहा कि एक स्कूल के पीटी टीचर 12 साल की बच्ची को गलत तरीके से छू रहे थे। बच्ची ने घरवालों को इस बारे में बताया। इस संबंध में बच्ची के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। पीटी टीचर को हिरासत में लिया गया है। 

पीटी टीचर, प्रिंसिपल समेत 8 लोग हिरासत में

पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि शिक्षक के ऊपर पहले भी इसी प्रकार की अन्य शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। शिक्षक को सजा भी मिली थी लेकिन इसके बावजूद स्कूल ने फिर से उसे काम पर रखा। पुलिस ने आरोपी पीटी टीचर, प्रिंसिपल, बॉडी कमिटी सहित आठ लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता(BNS) और POCSO की धाराएं लगाई गई हैं। 

पालघर में नाबालिग का गैंगरेप

वहीं, पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में 17 वर्षीय लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी सोनू उसे घुमाने के बहाने नालासोपारा में एक सुनसान जगह पर ले गया जहां उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित बच्ची ने घर जाकर यह घटना अपने माता-पिता को बताई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने उनके खिलाफ POCSO के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।