1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की 14 मार्च को होने वाली परीक्षा टली, चव्हाण और फडणवीस ने फैसले की आलोचना की

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की 14 मार्च को होने वाली परीक्षा टली, चव्हाण और फडणवीस ने फैसले की आलोचना की

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2021 07:14 pm IST,  Updated : Mar 11, 2021 07:15 pm IST

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की 14 मार्च को होनेवाली परीक्षा कोरोना वायरस के कारण टाल दी गई है। इस फैसले की सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस और एनसीपी तथा विपक्षी बीजेपी ने भी आलोचना की है। राहत एवं पुनर्वास विभाग ने एक परिपत्र में निर्णय की घोषणा की है।

MPSC Exam postponed again- India TV Hindi
महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की 14 मार्च को होनेवाली परीक्षा कोरोना वायरस के कारण टाल दी गई है।  Image Source : PTI

मुंबई: महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की 14 मार्च को होनेवाली परीक्षा कोरोना वायरस के कारण टाल दी गई है। इस फैसले की सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस और एनसीपी तथा विपक्षी बीजेपी ने भी आलोचना की है। राहत एवं पुनर्वास विभाग ने एक परिपत्र में निर्णय की घोषणा की है। इससे पहले यह परीक्षा पिछले साल अप्रैल में होनी थी लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे टाल दिया गया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने फैसले को लेकर सवाल किए हैं। 

पुणे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने कहा, “अगर सरकार शादी समारोह, बजट सत्र और स्वास्थ्य विभाग के लिए परीक्षा लेने की इजाजत दे सकती है तो फिर एमपीएससी की परीक्षा को रद्द करना गलत है।” उन्होंने कहा कि यह अभ्यर्थियों के साथ नाइंसाफी है। वे कब तक एमपीएससी के लिए तैयारी करेंगे? अगर सरकार अन्य कार्यक्रमों की इजाजत दे सकती है तो उसे एमपीएससी के लिए अलग मापदंड नहीं अपनाना चाहिए।

बीजेपी नेता देवेंद्र फणडवीस ने मांग की परीक्षा को रद्द करने का फैसला वापस लिया जाए। उन्होंने ट्वीट किया, “परीक्षा को पहले ही आगे बढ़ाया जा चुका है और इस वजह से कई छात्र मौका गवां देंगे जिन्होंने तैयारी में अपने कीमती साल लगाए हैं।” एनसीपी विधायक और पार्टी प्रमुख के पोते रोहित पवार ने ट्वीट किया कि परीक्षा निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से कराई जा सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।