1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: मार्वे बीच पर डूबे 5 लड़के, दो को बचाया; तीन अभी भी लापता

मुंबई: मार्वे बीच पर डूबे 5 लड़के, दो को बचाया; तीन अभी भी लापता

 Reported By: Suraj Ojha, Edited By: Akash Mishra
 Published : Jul 16, 2023 04:03 pm IST,  Updated : Jul 16, 2023 04:03 pm IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मलाड में मार्वे बीच पर एक हादसा हो गया। बीच पर नहाने गए पांच लड़के समुद्र के पानी में डूब गए। इनमें से दो को बचा लिया गया है।

मार्वे बीच पर पांच लड़के डूबे, दो को बचाया और तीन अभी भी लापता- India TV Hindi
मार्वे बीच पर पांच लड़के डूबे, दो को बचाया और तीन अभी भी लापता Image Source : ANI(SCREEN GRAB)

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मलाड में मार्वे बीच पर एक हादसा हो गया। बीच पर नहाने गए पांच लड़के समुद्र तट से लगभग आधा किलो मीटर की दूरी पर समुद्र के पानी में डूब गए। पांचों लड़कों की उम्र 12 से 16 बताई जा रही है। इनमें से दो लड़कों को जनता ने ब्रिगेड के आने से पहल ही बचा लिया था। इनका नाम और उम्र क्रमश: जीतेन्द्र हरिजन, उम्र 16 और अंकुश भरत शिवारे, उम्र 13 वर्ष है। 

तलाशी और अभियान जारी है

जानकारी के मुताबिक बचे हुए तीन लड़के अभी भी लापता हैं। एफआरटी एफ/एम, एफआरटी नाव, लाइफ जैकेट आदि का उपयोग कर तलाशी और बचाव अभियान जारी है। लापता बच्चों के नाम नीचे सूचीबद्ध तरीके से बताए गए हैं। 

  • शुभम राजकुमार जयसवाल, उम्र 12 वर्ष
  • निखिल साजिद कायमकुर, उम्र 13 साल।
  • अजय जीतेंद्र हरिजन, उम्र 12 वर्ष।

https://twitter.com/AHindinews/status/1680482159973523456?s=20

 रविवार को लहरों में बह गया था एक कपल 

आपको बता दें कि इससे पहले, बीते रविवार को बांद्रा बैंडस्टैंड में समुद्र किनारे चट्‌टान पर बैठकर फोटो क्लिक करवा रहा एक दंपति लहरों में बह गया था। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। पत्नी का नाम ज्योति (32), जबकि पति का नाम मुकेश (35) है। महिला को पानी में बहता देख बच्चे मम्मी-मम्मी चिल्लाने लगे, लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की। बताया जाता है कि यह दंपति पिकनिक मनाने के लिए यहां आया हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।