1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Mumbai Beach Timing: मुंबई में अब इतने बजे तक ही खुलें रहेंगे बीच, भारी बारिश के चलते BMC का बड़ा फैसला

Mumbai Beach Timing: मुंबई में अब इतने बजे तक ही खुलें रहेंगे बीच, भारी बारिश के चलते BMC का बड़ा फैसला

 Published : Jul 07, 2022 08:10 pm IST,  Updated : Jul 07, 2022 08:36 pm IST

Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश और डूबने की घटनाओं के मद्देनजर मुंबई के सभी बीच (Mumbai Beaches) की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया गया है। मुंबई में भारी बारिश के चलते बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने ये निर्णय लिया है।

Mumbai Beach Timing changed- India TV Hindi
Mumbai Beach Timing changed Image Source : PTI

Highlights

  • मुंबई में लगातार चार दिनों से हो रही तेज बारिश
  • बारिश के चलते BMC ने लिया बड़ा फैसला
  • मुंबई के सभी बीच की टाइमिंग में किया बदलाव

Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश और डूबने की घटनाओं के मद्देनजर मुंबई के सभी बीच (Mumbai Beaches) की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया गया है। मुंबई में भारी बारिश के चलते बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने ये निर्णय लिया है। BMC के आदेशानुसार मुंबई के बीच आम जनता के लिए सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक ही खोले रहेंगे। बता दें कि मुंबई में लगातार चार दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। लिहाजा मुंबई, ठाणे और पालघर में कल के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 3-4 दिनों में मानसून की अनुकूल परिस्थितियों के कारण मध्य महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है। 

मुंबई में लगातार चार दिनों से बारिश

मुंबईवासियों को भारी बारिश से गुरुवार को भी कोई राहत नहीं मिली। मुंबई में तेज बारिश के कारण आमलोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। आज मध्य रेलवे मार्ग की एक पटरी पर दीवार का एक हिस्सा गिरने से लोकल ट्रेन सेवाओं में विलंब हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शहर में लगातार चार दिन से भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को शहर और उसके उपनगरों में भारी बारिश होने और कुछ जगहों पर अत्यधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है। 

60 किलोमीटर प्रति घंटें की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान

मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में रेल पटरियों पर कहीं भी पानी नहीं भरा है। दक्षिण मुंबई में मस्जिद और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के बीच हार्बर लाइन पर (उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेन की पटरी पर) एक दीवार का एक छोटा सा हिस्सा गिर गया, जिससे इस रूट पर ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ। उन्होंने बताया कि मुंबई और पड़ोसी जिले ठाणे में भारी बारिश के कारण उपनगरीय सेवाओं में कुछ देर का विलंब हुआ। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी ने 40-50 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया है। 

सामान्य रूप से चल रहीं ट्रेनें

पश्चिम रेलवे के अनुसार, उसके मार्ग पर ‘‘ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं’’, हालांकि कुछ यात्रियों ने ट्रेनों के कुछ मिनट देरी से चलने और डिब्बों के अत्यधिक भीड़ होने की शिकायत की। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई में पिछले 24 घंटे में 82 मिमी बारिश हुई, जबकि पूर्वी तथा पश्चिमी उपनगर में क्रमश: 109 मिमी और 106 मिमी बारिश दर्ज की गई। सूत्रों ने बताया कि अंधेरी सबवे जैसे कुछ निचले इलाकों के अलावा, शहर में कहीं भी भारी जलजमाव नहीं है। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण शहर में जलापूर्ति करने वाले जलाशयों में पानी के स्तर में गुरुवार को सुबह 19 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।