1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'इसके पीछे क्या जादूगरी है क्या राज है?' महायुति की जीत देखकर उद्धव शिवसेना के पूर्व सांसद का तंज, जानें क्या कहा

'इसके पीछे क्या जादूगरी है क्या राज है?' महायुति की जीत देखकर उद्धव शिवसेना के पूर्व सांसद का तंज, जानें क्या कहा

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jan 16, 2026 06:22 pm IST,  Updated : Jan 16, 2026 06:22 pm IST

महाराष्ट्र की 29 नगर महापालिकाओं में महायुति गठबंधन को बड़ी जीत मिलती दिखाई दे रही है। सबसे बड़ी बात बीएमसी में में भी इस बार गठबंधन को जीत मिल रही है। जानें इसपर शिवसेना यूबीटी नेता ने क्या कहा?

शिवसेना यूबीटी नेता विनायक राउत का तंज- India TV Hindi
शिवसेना यूबीटी नेता विनायक राउत का तंज Image Source : FILE PHOTO (PTI)

महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के चुनाव परिणामों में बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन की स्थिति मजबूत हो गई है। बीएमसी चुनाव की बात करें तो कुल 227 सीटों में से महायुति ने शाम तक 118 सीटों पर बढ़त हासिल कर ली है। अन्य नगर निगमों में भी बीजेपी का प्रदर्शन मजबूत है। नगर निगम चुनाव नौ साल बाद कराए गए हैं।अब सभी की नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं, लेकिन रुझानों ने महायुति के लिए मजबूत संकेत जरूर दे दिए हैं। भाजपा गठबंधन महायुति की जीत पर शिवसेना नेता विनायक राउत ने तंज कसा है। जानें क्या कहा...

विनायक राउत ने कसा तंज

आज के जो नतीजे आए हैं और भारतीय जनता पार्टी जितनी सीटों पर जीती है यह आंकड़े भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने दो दिन पहले बताए थे तो हमारा सवाल है कि कैसे उन्हें पता चला और इसके पीछे क्या जादूगरी है क्या राज है। सब घपला है। चुनाव सिंबल देने में और वोटिंग करने के बाद इंक लगाया जाता था वह निकल जा रहा था इसे समझ में आता है विपक्ष को कैसे नुकसान पहुंचाया जाए और रूलिंग पार्टी को उम्मीदवारों कैसे फायदा पहुंचाया जाए इसका इंतजाम किया गया था।

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे ने मराठियों के लिए स्टैंड लिया और मराठी जनता भी उनसे प्रभावित दिखी लेकिन दुर्भाग्य से पैसों का इस्तेमाल किया गया और अब बूथ कैप्चरिंग तो नही होती। लेकिन वोट कैपचरिंग करने का काम शिंदे और बीजेपी के नेताओं ने इस चुनाव में किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।