1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. BMC ने मुंबई में समुद्र और नदियों के किनारे छठ पूजा करने पर लगाई रोक

BMC ने मुंबई में समुद्र और नदियों के किनारे छठ पूजा करने पर लगाई रोक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 18, 2020 07:49 am IST,  Updated : Nov 18, 2020 07:49 am IST

बीएमसी ने शहर के प्राकृतिक जलाशयों किनारे बड़े पैमाने पर छठ पूजा करने पर रोक लगाने संबंधी आदेश मंगलवार को जारी किये। निकाय संस्था ने इसके साथ ही श्रद्धालुओं से भीड़भाड़ से बचने का आह्वान भी किया।

BMC ने मुंबई में समुद्र और नदियों के किनारे छठ पूजा करने पर लगाई रोक - India TV Hindi
BMC ने मुंबई में समुद्र और नदियों के किनारे छठ पूजा करने पर लगाई रोक  Image Source : FILE

मुंबई: बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने शहर के प्राकृतिक जलाशयों किनारे बड़े पैमाने पर छठ पूजा करने पर रोक लगाने संबंधी आदेश मंगलवार को जारी किये। निकाय संस्था ने इसके साथ ही श्रद्धालुओं से भीड़भाड़ से बचने का आह्वान भी किया। सूर्य देवता को समर्पित छठ पर्व शुक्रवार और शनिवार को मनाया जाएगा। 

बीएमसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि बड़े पैमाने पर छठ पूजा आयोजित करने पर रोक लगाई गई है क्योंकि समुद्र तट और नदी किनारे बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने पर कोविड-19 महामारी से बचने के लिए जरूरी सामाजिक दूरी का पालन कराने में कठिनाई होगी।

झारखंड सरकार ने फैसला वापस लिया, भाजपा ने बताया जनभावनाओं की जीत

छठ पूजा पर हेमन्त सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश में हुए परिवर्तन के बाद छठ पूजा व्रतियों को नदी, तालाब आदि पर पूजा की मिली अनुमति भाजपा ने जनभावना की जीत बताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी अपने पुराने आदेश को वापस लिये जाने को सनातनियों की जीत बताया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह लोक आस्था के महापर्व के श्रद्धालुओं की जीत है।’’ प्रकाश ने कहा, ‘‘तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के खिलाफ यह जनता की जीत है। हेमन्त सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जीत है। एक के बाद एक गलत फैसलों के खिलाफ जीत जनता की जीत है।’’

इनपुट-भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।