1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई के म्यूजिक इवेंट में ड्रग ओवरडोज़ से 2 की मौत, मामले में 6 लोग गिरफ्तार

मुंबई के म्यूजिक इवेंट में ड्रग ओवरडोज़ से 2 की मौत, मामले में 6 लोग गिरफ्तार

 Reported By: Saket Rai, Edited By: Niraj Kumar
 Published : Apr 14, 2026 11:45 am IST,  Updated : Apr 14, 2026 11:45 am IST

मुंबई के गोरेगांव में आयोजित एक म्यूजिक इवेंट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज सेदो लोगों की मौत हो जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

music event- India TV Hindi
गोरेगांव म्यूजिक इवेंट Image Source : REPORTER INPUT

मुंबई: मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर (NESCO Center) में  आयोजित म्यूजिक इंवेंट के दौरान ड्रग्स के ओवरडोज से दो लोगों की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक मुंबई के एक प्रसिद्ध एमबीए कॉलेज के स्टूडेंट्स थे। इस म्यूजिक इवेंट का आयोजन 11 अप्रैल को हुआ था।

दो की मौत, एक आईसीयू में भर्ती

जानकारी के मुताबिक ड्रग्स ओवरडोज के चलते एक 24 वर्षीय युवती और 28 वर्षीय युवक की मृत्यु हुई है जबकि 25 वर्ष की एक युवती की हालत गंभीर है और वह आईसीयू में भर्ती है। 11 अप्रैल को एक कॉलेज के बहुत सारे बच्चों ने इस कॉन्सर्ट को अटेंड किया था।

MDMA होने की आशंका 

जानकारी के मुताबिक, इवेंट में शामिल कई छात्रों ने कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन किया था, जिसमें MDMA होने की आशंका है। हालांकि इसकी पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। देर रात करीब 12 बजे कुछ छात्रों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

कुल 6 लोग गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें इवेंट ऑर्गनाइजर विहान उर्फ आकाश सामल, सनी विनोद जैन और सिक्योरिटी से जुड़े बालाकृष्णन बलराम शामिल हैं। सभी आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस छात्रों के बयान के आधार पर ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है, वहीं इस पार्टी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।