1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. BMC के नामित 10 पार्षदों के नाम का हुआ ऐलान, BJP के सबसे ज्यादा 4 को मिली जगह

BMC के नामित 10 पार्षदों के नाम का हुआ ऐलान, BJP के सबसे ज्यादा 4 को मिली जगह

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 25, 2026 08:27 pm IST,  Updated : Feb 25, 2026 08:27 pm IST

BMC Nominated Members: BMC के नामित पार्षदों का ऐलान हो गया है। इन 10 Nominated पार्षदों में 4 BJP के हैं। वहीं, 3 शिवसेना UBT, 2 शिवसेना शिंदे गुट और 1 कांग्रेस के नामित पार्षद हैं। पढ़ें नामित पार्षदों की पूरी लिस्ट।

BMC nominated corporators list- India TV Hindi
BMC के नामित पार्षदों के नामों की घोषणा हो गई है। Image Source : PTI

BMC Nominated Members Name: मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने आज (बुधवार को) BMC के नामित पार्षदों की घोषणा की। पार्षदों के 10 नाम एक सीलबंद लिफाफे में लाए गए। नामित पार्षदों का ऐलान राज्य सरकार के नियम के मुताबिक BMC करती है। इन नामित पार्षदों में 4 BJP, 2 शिवसेना शिंदे गुट, 3 शिवसेना UBT और कांग्रेस के 1 नामित पार्षद को मंजूरी मिली है। जानें किस-किसको को BMC का नामित पार्षद बनाया गया है।

किस पार्टी से किस पार्षद का नाम?

BMC के नामित पार्षदों में BJP के प्रतीक मधुसदन करपे, प्रवीण छेड़ा, नितेश सिंह और कमलाकर दलवी हैं। वहीं, शिवसेना शिंदे गुट के राज सुर्वे और उमेश माने हैं। इस लिस्ट में शिवसेना UBT की तरफ से माधुरी मांजरेकर, साईंनाथ दुर्गे और कैलाश पाठक का नाम है। नामित पार्षदों में कांग्रेस की तरफ से अकेला नाम वीरेंद्र चौधरी का है।

नामित पार्षद पार्टी का नाम
प्रतीक मधुसदन करपे BJP
प्रवीण छेड़ा BJP
नितेश सिंह BJP
कमलाकर दलवी BJP
राज सुर्वे शिवसेना
उमेश माने शिवसेना
माधुरी मांजरेकर शिवसेना UBT
साईंनाथ दुर्गे शिवसेना UBT
कैलाश पाठक शिवसेना UBT
वीरेंद्र चौधरी कांग्रेस

नामित पार्षदों के पास नहीं वोटिंग का अधिकार

जान लें कि इन नामित पार्षदों के पास वोटिंग का अधिकार नहीं होगा, लेकिन यह चर्चा में हिस्सा ले सकते हैं। BMC में 227 कॉर्पोरेटर हैं जो मेयर को चुनते हैं। इस बार रितु तावड़े को BMC का मेयर चुना गया है।

BMC चुनाव में BJP बनी थी सबसे बड़ी पार्टी

हाल में हुए BMC चुनाव में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। BJP ने 89 सीटें जीती थीं। वहीं, दूसरे नंबर पर यहां शिवसेना UBT रही थी, जिसने 65 सीटें जीती थीं। शिवसेना शिंदे गुट को महत्वपूर्ण 29 सीटें हासिल हुईं, जिनको मिलाकर BMC में BJP को बहुमत मिल गया। BMC चुनाव नें कांग्रेस ने 24, AIMIM ने 8, MNS ने 6, NCP ने 3, समाजवादी पार्टी ने 2 और NCPSP ने 1 सीट हासिल की थी।

ये भी पढ़ें- अनिल अंबानी पर ED की बड़ी कार्रवाई! मुंबई स्थित 3716 करोड़ का आलीशान 17 मंजिला घर किया जब्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।