1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई छेड़खानी की पीड़ित कोरियन लड़की ने सुनाई पूरी दास्तान, भारत के बारे में कही ये बात...

मुंबई छेड़खानी की पीड़ित कोरियन लड़की ने सुनाई पूरी दास्तान, भारत के बारे में कही ये बात...

 Reported By: Atul Singh Edited By: Sudhanshu Gaur
 Published : Dec 01, 2022 07:20 pm IST,  Updated : Dec 01, 2022 07:21 pm IST

पीड़िता ने बताया कि, वह पहली बार भारत आई है, उसने भारत के बारे में बहुत कुछ अच्छा सुना है। पीड़िता ने बताया कि वह मुंबई आने से पहले दिल्ली और वाराणासी भी गयी थी। वह अभी कुछ और दिन मुम्बई में रहेगी क्योंकि के जगह देखना अभी बाकी है।

पीड़िता कोरियन लड़की - India TV Hindi
पीड़िता कोरियन लड़की Image Source : VIDEO GRAB

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को खार इलाके में एक दक्षिण कोरियाई लड़की से छेड़खानी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि, उन्होंने पीड़ित लड़की से संपर्क किया, लेकिन वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी, जिसके बाद पुलिस ने स्वत संज्ञान लेते हुए शिकायत दर्ज की और निर्भया दस्ता हरकत में आया। पुलिस ने दो लोगों मोबीन चंद एम. शेख (19) और एम. नकीब सदरियालम अंसारी (21) को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यूट्यूब चैनल पर बना रही थी लाइव वीडियो 

मीडिया से बात करते हुए पीड़ित लड़की ने बताया कि, मैं अपने यूट्यूब चैनल पर मंगलवार रात को लाइव वीडियो बना रही थी। तभी एक लड़का (मोमिन शेख) पीछे से आता है और मेरे कंधे पर हाथ रखता है और मुझे किस करने की कोशिश करता है। लेकिन मैं बचकर आगे निकल जाती हूं। जिसके बाद वो और उसका एक दोस्त बाइक पर मेरे पीछे आते हैं और मुझे बैठने के लिए ज़िद्द करने लगते हैं। इस घटना के बाद मैं बहुत डर गई थी और वहां से आगे जाने लगी। कुछ दूर आगे गयी तो उसी आरोपी ने मेरा हाथ पकड़ा और खिंचने लगा और जबरन मेरा मोबाइल नंबर मांगने लगा। पीड़िता ने बताया कि, किसी अनहोनी से बचने एक लिए मैंने उन्हें गलत नंबर बताकर वहां से चली गई और सीधे अपने होटल चली गई।

पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए बुलाया 

पीड़िता ने बताया कि, वह इस घटना के बाद काफी डर गई थी। उसे काफी देर मुझे कुछ समझ नही आ रहा था। उसने बताया कि जिस समय वह लाइव कर रही थी तो उसी में से एक भारतीय दोस्त ने उन दोनों को भगाया और कहा कि मेरे लाइव वीडियों को मुम्बई पुलिस को टैग कर देगा। जिसके बाद मंगलवार देर रात और कल सुबह पुलिस ने मुझे कॉल किया। लेकिन मैं डर के चलते नही गयी। पीड़िता ने बताया कि, पुलिस ने मुझे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है, लेकिन पहले मैं अपने दोस्तों से जानकारी लूंगी उसकी बाद कुछ निर्णय लूंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।