1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई: नरीमन प्वाइंट के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने जांच शुरू की

मुंबई: नरीमन प्वाइंट के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने जांच शुरू की

 Reported By: Saket Rai Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Aug 25, 2025 10:44 pm IST,  Updated : Aug 25, 2025 11:17 pm IST

मुंबई की कफ परेड पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक महिला की पहचान हो गई है। महिला की उम्र 24 साल थी।

woman - India TV Hindi
महिला का शव मिला Image Source : REPORTER INPUT

मुंबई: मुंबई में नरीमन प्वाइंट के पास महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक महिला की पहचान 24 वर्षीय मनिता गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला?

आज सुबह शव मिलने के बाद मुंबई की कफ परेड पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के मिसिंग होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और लड़की के शव हो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों से संपर्क किया

पुलिस ने इस मामले में मृतक के परिवार से संपर्क किया है और पूरे मामले की जानकारी इकट्ठा कर रही है। बता दें कि लड़की रविवार, 24 अगस्त से लापता थी, जिसके बाद उसके परिवार ने कफ परेड पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि स्थानीय लोगों ने उसके शव को देखा और अधिकारियों को सूचित किया। अब उसका शव मिलने के बाद, यह सवाल उठने लगा है, कि क्या उसकी मौत आत्महत्या थी या कोई साजिश थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

मुंबई के LTT रेलवे स्टेशन से हालही में सामने आया था चौंकाने वाला मामला

इससे पहले मुंबई के LTT रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां एक बच्चे का शव ट्रेन के अंदर कूड़ेदान से मिला था। गोरखपुर से मुंबई के लिए चलने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस में बच्चे का ये शव मिला था। बच्चे की उम्र 7 से 8 साल बताई गई थी।  ट्रेन के टॉयलेट में बने कूड़ेदान के अंदर बच्चे का शव फेंका गया था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बच्चे का सूरत से अपहरण किया गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई और उसके शव को कूड़ेदान में फेंक दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।