1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ऑटो-रिक्शा के अंदर पिटबुल कुत्ते से बच्चे को कटवाया गया, पास बैठा हंसता रहा डॉगी का मालिक-VIDEO

ऑटो-रिक्शा के अंदर पिटबुल कुत्ते से बच्चे को कटवाया गया, पास बैठा हंसता रहा डॉगी का मालिक-VIDEO

 Reported By: Saket Rai Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 20, 2025 09:22 pm IST,  Updated : Jul 21, 2025 12:01 am IST

पिटबुल कुत्ते से मासूम बच्चे को कटाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस भी दर्ज किया है।

बच्चे को काटता पिटबुल नस्ल का कुत्ता- India TV Hindi
बच्चे को काटता पिटबुल नस्ल का कुत्ता Image Source : REPORTER INPUT

मुंबई के पूर्वी उपनगर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 11 साल के बच्चे को पिटबुल नस्ल के कुत्ते से कटवाया गया है। क्योंकि कुत्ते के मालिक ने जानबूझकर बच्चे पर हमला करने के लिए छोड़ दिया था। घटना के एक वीडियो में डरा हुआ बच्चा एक ऑटो-रिक्शा के अंदर दिखाई दे रहा है और कुत्ता उसको भौंक रहा और काट भी रहा है। इस दौरान कुत्ते का मालिक भी ऑटो रिक्शा की आगे की सीट पर बैठा दिखाई दे रहा है, जो बच्चे की डरी हुई स्थिति को देखकर हंसता है। 

जानिए क्या बोले पीड़ित बच्चे के पिता?

इंडिया टीवी से बात करते हुए पीड़ित बच्चे के पिता हलीम जमील खान ने कहा कि उनका बेटा उस दिन खेल रहा था, उन्हें जानकारी मिली थी किसी ने उनके बेटे को कुत्ते से कटवाया गया है। शुरुआत में लगा कि ऐसा कौन करेगा? लेकिन जब वीडियो देखा तो पूरा मामला समझ में आया। 

आरोपी को कड़ी सजा दिए जाने की मांग

पीड़ित बच्चे के पिता ने कहा कि पुलिस स्टेशन पहुंचकर केस रजिस्टर कराया लेकिन आरोपी को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने कहा कि इस मामले में कोर्ट से बाद में उसे सजा होगी। कुत्ते के हमले के बाद से बच्चा डरा हुआ है। पीड़ित बच्चे के पिता की मांग है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले। 

ऑटो रिक्शा के अंदर खेल रहा था बच्चा

घायल लड़के के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी सोहेल हसन खान (43) ने अपने पिटबुल कुत्ते को उस बच्चे पर छोड़ दिया। बच्चा एक आवासीय क्षेत्र में खड़े ऑटो रिक्शा के अंदर खेल रहा था। वायरल वीडियो में आरोपी को हंसते हुए देखा जा सकता है, जबकि आसपास के अन्य लोग इस धटना का आनंद ले रहे हैं जबकि कुत्ता लड़के पर हमला कर रहा है। 

कुत्ते ने बच्चे के ठोड़ी पर काटा

पुलिस ने कहा कि कुत्ते ने लड़के की ठोड़ी पर काट लिया और उसे घायल कर दिया। मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी सोहले हसन खान के खिलाफ BNS की धारा 125, 125 (a) और 291 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। बाद में नोटिस जारी करने के बाद रिहा कर दिया गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।