1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा मैसेज, लिखा- शहर में 6 जगह रखे हैं बम; एजेंसियां अलर्ट

मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा मैसेज, लिखा- शहर में 6 जगह रखे हैं बम; एजेंसियां अलर्ट

 Reported By: Suraj Ojha Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Feb 02, 2024 08:44 am IST,  Updated : Feb 02, 2024 08:44 am IST

मुंबई पुलिस को अक्सर ऐसे धमकी भरे कॉल और मैसेज आते रहते हैं, लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इन्हें हल्के में नहीं लेती हैं और बाकायदा अलर्ट होकर जांच-पड़ताल करती हैं।

Maharashtra, Mumbai- India TV Hindi
मुंबई पुलिस को आया शहर में बम रखे जाने का मैसेज Image Source : FILE

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई हमेशा ही सतर्क मोड पर रहती है। 26/11 के हमले के बाद शहर की सुरक्षा को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने बेहद ही सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। पुलिस को अगर कहीं से भी गड़बड़ी की सूचना मिलती है, वह एक्टिव हो जाती है। ऐसा ही एक मैसेज मुम्बई की ट्रैफिक पुलिस को मिला, जिसके बाद सभी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम में आया मैसेज 

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम में एक मैसेज आता है। इस मैसेज में में लिखा था कि मुंबई में 6 जगह बम रखे हुए हैं, जोकि किसी भी वक्त ब्लास्ट हो सकते हैं। इस मैसेज के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और संवेदनशील जगहों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसके साथ ही पुलिस मैसेज करने वाले का भी पता लगा रही है।

नए साल पर भी मिली थी धमकी

वहीं इससे पहले 31 दिसंबर 2023 को भी पुलिस को ऐसे ही धमकी भरा कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पुलिस को फोन करके कहा था कि नए साल पर पूरे शहर में धमके होंगे। इस कॉल के बाद भी पुलिस सतर्क हो गई थी और सभी पुलिस स्टेशनों और क्राइम यूनिट्स को अलर्ट कर दिया गया था। हालांकि जांच में पता लगा था कि यह धमकी फेक थी और किसी ने शरारत की थी।

इससे पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

ये पहली बार नहीं है जब पुलिस को मुंबई को उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले भी मुंबई पुलिस को कई धमकी भरे कॉल्स आ चुके हैं। लेकिन बाद में ये सभी कॉल फर्जी साबित होते हैं। जिन्हें सिर्फ मुंबई पुलिस को डराने और धमकाने के लिए किया जाता है। साल 2022 में मुंबई पुलिस को मुकेश अंबानी का घर उड़ाने की धमकी मिली थी। इस साल भी एक शख्स ने मुंबई पुलिस को उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर धमकी दिया था कि वह मुंबई में धमाका करने जा रहा है।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।