1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई
  4. मुंबई के धारावी में एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्‍सा गिरा, एक की मौत तीन घायल

मुंबई के धारावी में एक निर्माणाधीन इमारत का हिस्‍सा गिरा, एक की मौत तीन घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 15, 2019 08:07 am IST,  Updated : Apr 15, 2019 08:07 am IST

मुंबई के धारावी इलाके में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा घट गया। धारावी के पीएमजीपी कॉलोनी में एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा देर रात ढह गया।

Mumbai - India TV Hindi
Mumbai 

मुंबई के धारावी इलाके में रविवार रात एक दर्दनाक हादसा घट गया। धारावी के पीएमजीपी कॉलोनी में एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्‍सा देर रात ढह गया। इस हादसे में 1 व्‍यक्ति की मौत हो गई, वहीं तीन अन्‍य लोग घायल हो गए। घायलों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

स्‍थानीय लोगों के अनुसार निर्माणाधीन इमारत से एक पाइप अचानक नीचे आ गिरा। यह पाइप एक ऑटो के ऊपर गिरा, जिसमें बैठ ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा व्यक्ति भी घायल हुआ है। घटना रात में करीब 10.30 बजे हुई है।' 

हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। स्‍थानीय लोगों के अनुसार यह हादसा ठेकेदार की लापरवाही के चलते घटी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। mumbai से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र