1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई में इस साल नहीं खुलेंगे स्कूल, 31 दिसंबर तक बढ़ी अवधि

मुंबई में इस साल नहीं खुलेंगे स्कूल, 31 दिसंबर तक बढ़ी अवधि

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2020 02:00 pm IST,  Updated : Nov 20, 2020 02:00 pm IST

16 नवंबर को मुंबई में 409 कोरोना मामले आए थे जो अप्रैल के बाद सबसे कम दैनिक केस थे, इसके बाद 17 नवंबर को 541, 18 नवंबर को 871 और 19 नवंबर को 924 केस दर्ज किए गए हैं।

पहले यह तय हुआ था कि 23...- India TV Hindi
पहले यह तय हुआ था कि 23 नवंबर को मुंबई में स्कूल खुल जाएंगे लेकिन अब स्कूल खोलने की तारीख को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है Image Source : PTI

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में इस साल स्कूल नहीं खुलने वाले और बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन ही होती रहेगी। मुंबई महानगरपालिका ने तय किया है कि 31 दिसंबर तक मुंबई के स्कूल नहीं खोले जाएंगे, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने यह जानकारी दी है। पहले यह  तय हुआ था कि मुंबई में 23 नवंबर को स्कूल खोल दिए जाएंगे लेकिन कोरोना के खतरे को देखते हुए अब 31 दिसंबर तक स्कूल नहीं खोलने का फैसला किया गया है। 

मुंबई में कोरोना का खतरा अभी कम नहीं हुआ है, गुरुवार को मुंबई में कोरोना वायरस के 924 मामले दर्ज किए गए हैं जिसके बाद वहां पर कुल कोरोना मामलों का आंकड़ा 272449 तक पहुंच गया है। शुरुआत में पूरे देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले मुंबई में ही देखने को मिलते थे, हालांकि अब देश के कई बड़े शहरों के मुकाबले मुंबई में केस घटे हैं लेकिन खतरा बना हुआ है, इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल नहीं खोलने का फैसला हुआ है। 

16 नवंबर को मुंबई में 409 कोरोना मामले आए थे जो अप्रैल के बाद सबसे कम दैनिक केस थे, इसके बाद 17 नवंबर को 541, 18 नवंबर को 871 और 19 नवंबर को 924 केस दर्ज किए गए हैं। मामले लगातार बढ़ने लगे हैं और मुंबई पर अभी कोरोना का खतरा बना हुआ है। बीएमसी के मुताबिक फिलहाल मुंबई में कोरोना वायरस के 439 कंटेनमेंट जोन हैं और 4491 बिल्डिंगों को सील किया गया है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।