1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. नागपुर
  4. नागपुर में कोरोना वायरस के 36 मामले निगेटिव पाए गए, प्रशासन ने ली राहत की सांस

नागपुर में कोरोना वायरस के 36 मामले निगेटिव पाए गए, प्रशासन ने ली राहत की सांस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 26, 2020 08:55 am IST,  Updated : Mar 26, 2020 08:55 am IST

कोरोना वायरस को लेकर बढ़ते खौफ के बीच नागपुर से अच्छी खबर आई है। यहां कोरोना वायरस के 36 संदिग्ध व्यक्तियों के टेस्ट निगेटिव पाए गए हैं।

Corona Virus Cases in Nagpur- India TV Hindi
Corona Virus Cases in Nagpur

कोरोना वायरस को लेकर बढ़ते खौफ के बीच नागपुर से अच्छी खबर आई है। यहां कोरोना वायरस के 36 संदिग्ध व्यक्तियों के टेस्ट निगेटिव पाए गए हैं। अचानक तीन दर्जन से अधिक मामलों के सामने आने के बाद से पसोपेश में फंसे जिला प्रशासन को इस खबर से काफी राहत मिली है। बता दें कि बुधवार को इन 36 लोगों के टेस्ट के नमूने लैब में टेस्ट के लिए भेजे गए थे। फिलहाल इन लोगों को विधायक के निवास पर बने केंद्र में निगरानी में रखा गया था। वहीं कोरोना का लक्षण न दिखाई देने के चलते 23 यात्रियों को घर भेज दिया गया था। 

महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। राज्य में कोरोना से पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़कर अब 128 हो गई है। इससे पहले कल मुंबई में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए थे। इसके अलावा राज्य के सांगली जिले में एक ही परिवार के 5 लोग भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए गए हैं। 

भारत के किस राज्य में क्या है कोरोना का हाल, एक क्लिक पर जानिए यहां... 

अधिकारियों ने बताया कि वहीं दूसरी ओर कुछ अच्छी खबर भी है कि मुंबई में कोरोना वायरस के 12 उपचाराधीन मरीज ‘ठीक’ हो गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 27 नए मरीजों में से 10 मुंबई से हैं, सांगली जिले से नौ, पुणे के तीन लोग हैं, सतारा से दो मामले हैं और अहमदनगर, कल्याण-डोंबीवली और ठाणे से एक-एक मामले सामने आए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से आठ लोगों का पश्चिम एशियाई देशों के दौरे का इतिहास है तथा आठ अन्य अमेरिका, ब्रिटेन और दक्षिण अमेरिका से लौटे थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। nagpur से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र