महाराष्ट्र के नागपुर शहर में मर्डर का मामला सामने आया है। नागपुर के कपिल नगर स्थित म्हाडा कॉलोनी चौक पर आरोपियों ने दिन दहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। सड़क पर से वाहन गुजर रहे थे और हमलावर प्रॉपर्टी डीलर की चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर जान ले ली।
घात लगाए युवकों ने रोका रास्ता
इस वारदात से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में दिख रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर अंकुश रमा कडू अपने दो पहिया वाहन से घर जा रहा था। तभी घात लगाए बैठे एक युवक ने उसका रास्ता रोका। अन्य उसके 3 साथी भी वहां आ गए।
हत्या करने के बाद फरार हो गए बदमाश
बीच सड़क पर चार युवकों ने मिलकर प्रॉपर्टी डीलर अंकुश को घेर लिया। धारदार हथियार से लगातार कई बार हमला किया। एक युवक का चाकू अंकुश के पेट में ही अटक गया। इसके बाद आरोपी दो पहिया वाहन पर सवार होकर भाग निकले।
जमीनी लेनदेन के विवाद को लेकर हत्या!
स्थानीय नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जाच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमीन से संबंधित डील को लेकर अंकुश का कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। यह पूरा मामला जमीन के लेनदेन के विवाद को लेकर हो सकता है। ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की खोज शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। इन युवकों ने किसी विवाद के चलते हत्या की है या फिर किसके इशारे पर हत्या कांड को अंजाम दिया है? इन सभी तरह की संभावनाओं को देखते हुए मामले की जांच की जा रही है।