1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर एवं पेट्रोल की आपूर्ति पर नहीं है कोई असर, न हों पैनिक', नागपुर प्रशासन की लोगों से खास अपील

'घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर एवं पेट्रोल की आपूर्ति पर नहीं है कोई असर, न हों पैनिक', नागपुर प्रशासन की लोगों से खास अपील

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Mar 10, 2026 03:52 pm IST,  Updated : Mar 10, 2026 04:07 pm IST

प्रशासन ने साफ कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। सिलेंडर और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। सबकुछ सुचारु रूप से चल रहा है। पीछे से जितनी सप्लाई आ रही है, उतनी ही सप्लाई दी जा रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

पश्चिम एशिया में युद्ध के हालात की वजह से इम्पोर्टेड गैस सप्लाई में रुकावट हो रही है। देश में फ्यूल और ऑयल सप्लाई की संकट हो सकती है। इस बीच, नागपुर में प्रशासन ने लोगों से खास अपील की है। नागपुर के कलेक्टर एवं महानगरपालिका के कमिश्नर डॉक्टर विपिन इटनकर ने कहा कि जिले में घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर, पेट्रोल की आपूर्ति पर फिलहाल कोई असर नहीं है। लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

किसी भी फ्यूल की कोई शॉर्टेज नहीं

जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले दो दिनों से मीडिया में कहा जा रहा है कि शॉर्टेज है, लेकिन अभी तक नागपुर में किसी भी फ्यूल की कोई शॉर्टेज नहीं है। पीछे से जितनी सप्लाई आ रही है, उतनी सप्लाई हो रही है, जितना डिस्ट्रीब्यूशन होना है, उतना हो रहा है।

पैनिक मोड में आने कि जरूरत नहीं

उन्होंने कहा कि लोगों को बेवजह पैनिक होने की जरूरत नहीं है। पेट्रोल की कमी नहीं है। ना सिलेंडर की कोई कमी है। नागपुर जिले में लोगों को पैनिक मोड में आने कि जरूरत नहीं है।

कमर्शियल सिलेंडर पर कोई कटौती नहीं

कमर्शियल सिलेंडर पर अभी तक तो कोई निर्णय नहीं लिया है, जो सप्लाई चल रही है, वह चल रही है। अगर ऊपर से भी कोई डायरेक्शन आएंगे तो उसकी इंप्लीमेंटेशन करेंगे। आज के समय में कोई कटौती कमर्शियल सिलेंडर पर भी नहीं की जा रही है। 

नागपुर में पेट्रोल भी पूरी मात्रा में

जिलाधिकारी ने एक बार फिर कहा कि नागपुर में पेट्रोल भी पूरी मात्रा है। लोगों में कोई पैनिक नहीं है। सब कुछ रूटीन में चल रहा है। आगे भी रूटीन में ही चलता रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।