1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 15 सालों से जिस फ्लाईओवर पर पूरा नागपुर दौड़ा, महज 15 दिनों में हो जाएगा जमींदोज; ड्रोन VIDEO आया सामने

15 सालों से जिस फ्लाईओवर पर पूरा नागपुर दौड़ा, महज 15 दिनों में हो जाएगा जमींदोज; ड्रोन VIDEO आया सामने

 Reported By: Yogendra Tiwari, Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 21, 2023 01:18 pm IST,  Updated : Jul 21, 2023 01:18 pm IST

महाराष्ट्र के नागपुर में 812 मीटर लंबे टेकड़ी फ्लाईओवर को तोड़ा जा रहा है। 15 साल पुराने इस फ्लाईओवर को रिटायर किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर को तोड़ने का एक ड्रोन वीडियो भी सामने आया है।

नागपुर में टेकड़ी फ्लाईओवर को गिराने का काम शुरू हुआ- India TV Hindi
नागपुर में टेकड़ी फ्लाईओवर को गिराने का काम शुरू हुआ Image Source : VIDEO GRAB

महाराष्ट्र के नागपुर में एक 812 मीटर लंबे टेकड़ी फ्लाईओवर को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। दरअसल, रेलवे स्टेशन के आगे 6 लेन की सड़क निर्माण में ये फ्लाईओवर बाधक बन रहा है। लिहाजा केवल 15 साल पुराने इस फ्लाईओवर को रिटायर किया जा रहा है। अब 812 मीटर लंबे इस टेकरी फ्लाईओवर के गिराने का काम आज से शुरू कर दिया गया है। दुकानदारों को फ्लाईओवर के नीचे से हटाने और उसे तोड़ने के लिए 57 माह का इंतजार करना पड़ा। 

साल 2008 में 18.51 करोड़ में बना था फ्लाईओवर 

ये फ्लाईओवर साल 2008 में बना था जो 812 मीटर लंबा और 10.5 मीटर चौड़ा है। इस फ्लाईओवर को तोड़ने का काम महामेट्रो को दिया गया है जो नागपुर में मेट्रो को चलाती है। बताया गया है कि यह फ्लाईओवर 15 दिन में पूरी तरीके से तोड़ दिया जाएगा। साल 2008 में इस फ्लाईओवर को बनाने में 18.51 करोड़ रुपये की लागत लगी थी।

फ्लाईओवर जमींदोज करने का एक ड्रोन वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे मेट्रो की मशीनों को फ्लाईओवर पर चढ़ा कर उसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। मेट्रो के डिप्टी जनरल मैनेजर अखिलेश हलवे ने बताया कि फ्लाईओवर के रन पर डेक स्लैब पर डामर वाली परत को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। 

फ्लाईओवर के नीचे 175 दुकानें
इसे तोड़ने का काम 24/7 किया जा रहा है, इस फ्लाईओवर के नीचे 175 दुकानें बनी हैं। इनमें 160 दुकानें 30 साल की लीज पर दी गईं हैं। दुकानदारों ने 13 साल तक उपयोग के बाद इन्हें गिराने का निर्णय लिया है। इससे पहले फ्लाईओवर तोड़ा न जाए इसके लिए दुकानदारों ने एक याचिका भी दायर की थी।

ये भी पढ़ें-

"लक्ष्मीबाई लड़ी थी गोरों से, प्रियंका दीदी अब लड़ना है चोरों से" ग्वालियर में चुनाव से पहले कांग्रेस-बीजेपी में शुरू हुआ पोस्टर वार

सीमा हैदर का मामला पहुंचेगा राष्ट्रपति भवन, सचिन के पिता करेंगे भारतीय नागरिकता की मांग
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।