1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. अंतरराज्यीय बस चोर का पर्दाफाश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से चुराईं 22 बसें; आरोपी ने खुद ड्राइवर बन सवारियां भी बैठाईं

अंतरराज्यीय बस चोर का पर्दाफाश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से चुराईं 22 बसें; आरोपी ने खुद ड्राइवर बन सवारियां भी बैठाईं

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Jul 03, 2026 12:48 pm IST,  Updated : Jul 03, 2026 12:48 pm IST

नागपुर में हैरान करने वाली एक चोरी की घटना सामने आई। यहां स्टेट ट्रांसपोर्ट की चार्जिंग पर लगी बस को चोर लेकर रफूचक्कर हो गया। बाद में पता चला कि यह चोर तीन राज्यों से 22 बसें चुरा चुका है।

Nagpur government bus stolen- India TV Hindi
अमरावती पुलिस ने बस सहित चोर को पकड़ा। Image Source : REPORTERS INPUT

महाराष्ट्र के नागपुर में हैरान करने वाली एक चोरी की घटना हुई है, जिसमें एक शातिर चोर, नागपुर के इमामबाड़ा डिपो से चार्जिंग पर लगी एक सरकारी स्टेट ट्रांसपोर्ट बस को चुराकर रफूचक्कर हो गया। चोर इतना चालाक था कि चोरी की बस का ड्राइवर वह खुद बन गया और नागपुर से अमरावती के रास्ते बाकायदा सवारियां बैठाते हुए निकल गया। हालांकि, अमरावती के राजा पेठ पुलिस की सतर्कता से इस अंतरराज्यीय बस चोर का पर्दाफाश कर धर दबोचा।

चोरी का खुलासा होने तक बस को नागपुर से बाहर ले जा चुका था चोर

बता दें कि आरोपी की पहचान विष्णु गणपति निलावर के रूप में हुई है। स्टेट ट्रांसपोर्ट महामंडल की बस 1 करोड़ 25 लाख रुपये की है। जब तक चोरी की घटना सुरक्षा व्यवस्था को लगती, तब तक वह नागपुर से बस लेकर बाहर निकल गया था। इमामबाड़ा डिपो के कर्मचारियों ने गणेश पेट पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया। फिर, अमरावती में पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है।

तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में चुरा चुका है 22 बस

इससे पहले, आरोपी विष्णु गणपति, आंध्र प्रदेश से 20 बस और नांदेड़ से 1 बस चोरी कर चुका है। वह बस को चुराकर किसी सुनसान जगह पर खड़ा कर उसके पार्ट निकाल लेता था और बस को वहीं छोड़ देता था। 22 साल का विष्णु कोई आम चोर नहीं है, बल्कि एक पेशेवर अंतरराज्यीय बस चोर है। वह अब तक तेलंगाना, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश के विभिन्न इलाकों में 22 बस चुरा चुका है। महज 1 महीने पहले उसने नांदेड़ से भी एक बस चोरी की थी। बस चोरी करने के बाद 2 से 3 दिन तक वह उसे सड़कों पर दौड़ता था। इसके बाद वह बस की कीमती बैटरी, डिक्स और टायर निकल कर बाजार में बेच देता था।

इमामबाड़ा बस स्टैंड पर चार्जिंग के लिए खड़ी थी बस

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने रात करीब 1 बजे नागपुर के इमामबाड़ा बस स्टैंड से चार्जिंग पर खड़ी बस चुराई। इसके बाद वह बस लेकर अमरावती की तरफ निकल गया। बस इमामबाड़ा डिपो में खड़ी की गई थी। सुबह जब चालक बस निकलने के लिए पार्किंग एरिया में पहुंचा तो देखा कि बस वहां पर मौजूद नहीं थी। उसके बाद उसने गणेश पेठ बस स्टैंड में डिपो मैनेजर को फोन लगाया तो पता चला कि बस यहां पर आई ही नहीं है। ऐसे में तुरंत गणेश पेठ पुलिस स्टेशन में पहुंचकर जानकारी देकर मामला दर्ज किया गया।

GPS के जरिए बस को किया गया ट्रेस

जब बस में लगे जीपीएस के माध्यम से बस को ट्रेस किया गया तो अमरावती में होने की जानकारी मिली। अमरावती पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही बस लेकर जा रहे आरोपों को पकड़ा और  पुलिस स्टेशन में बस को जमा किया।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? तीन और आरोपी हुए गिरफ्तार, जानें कब तक हो सकता है री-एग्जाम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।