1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. दामाद निकला हत्यारा, सास ने नहीं लौटाए 5 लाख रुपये तो चाकू से रेता गला

दामाद निकला हत्यारा, सास ने नहीं लौटाए 5 लाख रुपये तो चाकू से रेता गला

 Reported By: Yogendra Tiwari Edited By: Malaika Imam
 Published : Jul 24, 2025 01:30 pm IST,  Updated : Jul 24, 2025 01:39 pm IST

नागपुर में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। महिला की हत्या का आरोपी उसका दामाद ही निकला। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

नागपुर में महिला की हत्या- India TV Hindi
नागपुर में महिला की हत्या Image Source : REPORTER

महाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार को दिनदहाड़े एक महिला की हत्या कर दी गई थी। अब पुलिस ने इस हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि हत्यारा उसका दामाद ही निकला। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मुस्तफा खान मोहम्मद खान के रूप में हुई है।

5 लाख रुपये के लेन-देन का विवाद

आरोपी ने अपनी सास माया पसेरकर की गला रेतकर हत्या कर दी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या 5 लाख रुपये के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुस्तफा खान ने अपनी सास माया पसेरकर को 5 लाख रुपये उधार दिए थे। उधार लिए पैसे माया नहीं लौटा रही थी। इस वजह से बीते कुछ दिनों से इन दोनों में विवाद चल रहा था।

सड़क पर पीछा कर चाकू से गला रेता

इन पैसों को लेकर बुधवार को भी सास और दामाद के बीच विवाद हुआ। मुस्तफा ने दुकान से चाकू खरीदा और दोपहर को उसकी सास माया काम से घर लौट रही थी, तब बीच सड़क पर पीछा कर चाकू से गला रेतकर अपनी सास की हत्या कर दी। हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। नागपुर के सीताबर्डी पुलिस थाने में मुस्तफा खान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें-

स्कूटर सवार बुजुर्ग के सिर पर चढ़ गई बस, हादसे का खौफनाक CCTV फुटेज आया सामने

दिल्ली में कभी भी आ सकती है बाढ़! खतरे के निशान पर यमुना का जलस्तर, कई इलाकों में अलर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।