मुंबई. बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के साथ शुरू हुए मुंबई ड्रग्स केस में सियासत लगातार बढ़ती ही जा रही है। आर्यन खान से शुरू हुए इस मामले में नवाब मलिक की एंट्री के बाद लगातार नए मोड़ आ रहे हैं। नवाब मलिक इस मामले में NCB अधिकारी समीर वानखेड़े के अलावा महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस को भी घसीट चुके हैं। फडणवीस ने भी नवाब मलिक पर पलटवार करते हुए उनके अंडरवर्ल्ड से रिश्तों की बात कही है, जिसके बाद अब नवाब मलिक के दामाद ने अब उन्हें 5 करोड़ रुपये का मानहानि का नोटिस भेजा है। Nawab Malik vs Devendra Fadnavis मामले से जुड़े सभी अपडेट आप हमारे इस पेज पर पढ़ सकेंगे।
- Hindi News
- महाराष्ट्र
- Nawab Malik vs Devendra Fadnavis: नवाब मलिक के दामाद ने फडणवीस को भेजा ₹5 करोड़ का मानहानि नोटिस
Nawab Malik vs Devendra Fadnavis: नवाब मलिक के दामाद ने फडणवीस को भेजा ₹5 करोड़ का मानहानि नोटिस
देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि नवाब मलिक और उनके परिवार के सदस्यों ने ‘अंडरवर्ल्ड’ से जुड़े लोगों के साथ जमीन के सौदे किए हैं। नवाब मलिक ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनके द्वारा खरीदी गई संपत्ति को स्टांप शुल्क का भुगतान करने के बाद कानूनी रूप से हासिल किया गया है।
Nawab Malik vs Devendra Fadnavis Live Updates
-
11:18 AM (IST) Nov 11, 2021
जब सारी खेप गुजरात समुद्र के रास्ते आ रही है। गुजरात से ही समुद्र के पूरे देश में ड्रग्स फैलाई जा रही है। डीजी एनसीबी इस विषय को गंभीरता से लेंगे और गुजरात ड्रग्स कनेक्शन पूरे देश के सामने लाएं।- नवाब मलिक
-
11:16 AM (IST) Nov 11, 2021
मुंद्रा के बाद द्वारका में भी 350 करोड़ रुपये के ड्रग्स पकड़े गए हैं। कही ड्रग्स का खेल गुजरात से तो नहीं चल रहा है। NIA के पास मुंद्रा पोर्ट की जांच है, द्वारका में भी ड्रग्स पकड़ी गई। उम्मीद करते हैं कि जांच सही दिशा में जाएगी।- नवाब मलिक
-
11:15 AM (IST) Nov 11, 2021
नवाब मलिक ने कहा कि हमारी बेटी नीलोफर ने आज नोटिस देवेंद्र फडणवीस को भेजा है।
-
11:09 AM (IST) Nov 11, 2021
शिवसेना नेता संजय राउत ने बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक द्वारा भाजपा नेताओं पर किए जा रहे हमलों का बचाव किया और कहा कि वह बहुत ही आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि मलिक बहुत गुस्से में हैं और इसलिए उन्होंने कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं। ये आरोप पुख्ता हैं।